फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing in Annapurna Nagar Colony Stemmed from a Monetary Dispute; One Accused Arrested in varanasi

Varanasi News: रुपयों के लेनदेन में हुई थी अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी में फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 02:56 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 07 May 2026 02:56 PM IST
सार

संजय यादव ने पुलिस को बताया था कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी एक सफेद कार सवार कुछ लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक कार से उतरा, गालीगलौज करते हुए फायरिंग कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Firing in Annapurna Nagar Colony Stemmed from a Monetary Dispute; One Accused Arrested in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वाराणसी के थाना सिगरा क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी में संजय यादव पर हत्या की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल सह अभियुक्त श्रोत श्रीवास्तव निवासी रूहट्टा जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला पैसे की लेनदेन से जुड़ा है। आरोपी अन्य अभियुक्तों के साथ कार चलाकर आया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। पुलिस अब मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। संजय यादव ने 4 मई को सिगरा थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी एक सफेद कार सवार कुछ लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक कार से उतरा, गालीगलौज करते हुए फायरिंग कर दी। जांच में सामने आया कि पूरा मामला पैसों की लेनदेन का जो लाखों में है। पीड़ित डॉग कारोबारी है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी श्रोत श्रीवास्तव ने बताया कि वह तीन मई को कार चलाकर बनारस आया था। कार में यशस्वी ललित श्रीवास्तव, संदीप सिंह चौहान निवासी लखनऊ, राहुल मौर्या निवासी जौनपुर और एक अन्य युवक सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि वह सिर्फ कार चलाकर आया था मामला क्या था मुझे पता नहीं। कार सवार संदीप सिंह चौहान के कहने पर एक अन्य ने मुंह ढककर पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी के बाद मुख्य वजह सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed