फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fireworks front of Ganga Dwar laser show at Chet Singh Ghat Technical team visit this week

मेहमानों को लुभाएगी काशी : देव दीपावली पर घाटों पर होगा भव्य लेजर शो, आतिशबाजी की तैयारी, इसी सप्ताह आएगी टीम

Wed, 06 Nov 2024 03:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Nov 2024 03:22 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां तेज हो गई हैं। विदेशों और अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए इस बार भी खास तैयारियां की गई हैं, उन्हीं में से एक है लेजर लाइट शो। इस तकनीक की जांच करने के लिए टीम भी जल्द ही आने वाली है।

विज्ञापन
Fireworks front of Ganga Dwar laser show at Chet Singh Ghat Technical team visit this week
ड्रोन शो के दौरान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली 15 नवंबर को मनाई जाएगी। इस बार की देव दीपावली को खास बनाने के लिए काशी विश्वनाथ धाम, गंगा द्वार के सामने रेती पर आतिशबाजी और चेतसिंह घाट पर लेजर शो होगा। 

विज्ञापन


उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि इसी सप्ताह विदेश से आतिशबाजी करने वाली तकनीकी टीम गंगा पार आतिशबाजी स्थल का भ्रमण कर क्षेत्रफल आदि तय करेगी। इसके बाद उसका ट्रायल किया जाएगा।  
विज्ञापन


चेतसिंह घाट पर लेजर लाइट शो होगा। इसमें काशी के विकास के साथ पौराणिक धार्मिक महत्व को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा दुनिया में काशी के सांस्कृतिक योगदान को दर्शाया जाएगा। उपनिदेशक पर्यटन ने बताया कि इस बार करीब 15 मिनट की आतिशबाजी होगी। ये पटाखे पूरी तरह पर्यावरण के अनुकुल होंगे। लयात्मक आतिशबाजी तबले की थाप पर शिव स्तुति पर आधारित होगी। जो कि देव दीपावली का खास आकर्षण होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के मुताबिक सभी सार्वजनिक भवनों के अलावा चौराहों को झालर से सजाया जाएगा। घाटों पर लगे सभी पोल पर स्पाइरल लाइट लपेटे जाएंगे। घाटों के अलावा शहर व गांव के सभी कुंडों और सरोवरों पर भी देव दीपावली मनाई जाएगी। सभी आयोजन समितियां इसकी तैयारी में जुट गई हैं। इस बार गाय के गोबर से निर्मित तीन लाख दीये जलाए जाएंगे। इन दीयों को भी तैयार किया जा रहा है। 

Trending Videos

Fireworks front of Ganga Dwar laser show at Chet Singh Ghat Technical team visit this week
ड्रोन शो के दौरान। - फोटो : अमर उजाला

एक दिन पहले दीयों का होगा वितरण
देव दीपावली के लिए 15 नवंबर से एक दिन पहले दीया और बाती का वितरण कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने देव दीपावली समितियों से इसकी सूची मांगी है। पर्यटन विभाग ने देव दीपावली समितियों के साथ बैठक कर दीया-बाती और तेल के वितरण की रूपरेखा तैयार कर ली है। विभाग इस बार दस लाख दीये जलाने की तैयारी कर रहा है। गंगा उस पार रेती को 48 सेक्टर में बांटा गया है। इसी के आधार पर दीये सजाए जाएंगे। इस बार घाट उस पार झालर से भी सजावट की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed