फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire station to be built in Rajatalab tehsil, land marked

Varanasi News: राजातालाब तहसील में बनेगा फायर स्टेशन, जमीन चिह्नित

Fri, 19 May 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fire station to be built in Rajatalab tehsil, land marked
वाराणसी। शहर के मध्य चेतगंज में फायर स्टेशन होने के कारण दमकल वाहनों को बाहरी इलाके में पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। दमकल का रिस्पांस टाइम कम करने के लिए राजातालाब तहसील परिसर में फायर स्टेशन का निर्माण किया जाना है। इसके लिए 4050 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार चौबेपुर या चोलापुर में भी एक फायर स्टेशन बनाने की योजना है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में सभी तहसीलों में फायर स्टेशन बनाने की योजना है। राजातालाब तहसील में फायर स्टेशन व अधिकारी आवास के निर्माण के लिए 4050 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसका आवंटन होने के बाद फायर स्टेशन का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। तहसील परिसर में फायर स्टेशन के साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए 26 आवास भी बनेंगे। यहां अग्निशमन के सभी आधुनिक उपकरण मौजूद रहेंगे। पिंडरा तहसील में भी फायर स्टेशन के लिए कवायद जारी है। इन दोनों के अलावा चोलापुर या चौबेपुर में भी एक फायर स्टेशन बनाने की योजना है। उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलग से फायर स्टेशन स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed