{"_id":"65c7646d231ce63a1e019c1f","slug":"fire-out-in-restaurant-due-to-short-circuit-in-varanasi-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शॉर्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से पहले आग पर पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शॉर्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से पहले आग पर पाया गया काबू
Sat, 10 Feb 2024 05:32 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 10 Feb 2024 05:32 PM IST
सार
वाराणसी के एक रेस्टोरेंट में शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों की सूझबूझ से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तबतक आग बूझ गई थी।
विज्ञापन
varanasi news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के लंका थाने के सामने एक रेस्टोरेंट के किचन में शनिवार दोपहर में आग लग गई। किचन में लाइट के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी। घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
आग लगने से कोई हताहत नहीं
रेस्टोरेंट के किचन में चार कर्मचारी काम कर रहे थे। इस दौरान रेस्टोरेंट में एक ही कस्टमर मौजूद था। अचानक शॉर्ट सर्किट होने के चलते मौके पर हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारियों ने आग बुझाना शुरू किया। लोगों ने 10 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
किचन में शॉर्ट सर्किट की वजह से धुंआ भर गया था। जिससे रेस्टोरेंट में लगी चिमनी से धुएं की लपट निकलने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी सपहुंची लेकिन तबतक आग पर काबू पाया जा चुका था।
विज्ञापन