फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire in substation panel Equipment burnt to ashes Electricity crisis villages of Varanasi

उपकेंद्र के पैनल में आग: उपकरण जलकर राख...वाराणसी के तीन दर्जन गांवों में अंधेरा; रात में हो रही अधिक कटौती

Fri, 13 Jun 2025 05:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 05:31 AM IST
सार

Electricity Crisis News: वाराणसी में बिजली समस्याओं से लोग काफी परेशान हैं। इस बीच चिरईगांव के छाही उपकेंद्र पर पैनल में आग लगने के कारण तीन दर्जन के लगभग गावों में अंधेरा छा गया। यहां के लोग पानी के लिए भी तरस गए।

विज्ञापन
Fire in substation panel Equipment burnt to ashes Electricity crisis villages of Varanasi
उपकेंद्र से उठता धुंआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Electricity Crisis in Varanasi: भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई है। गुरुवार को चिरईगांव के छाही उपकेंद्र पर पैनल में आग लगने की वजह से वहां रखे कई उपकरण जलकर राख हो गए। आग इतनी भयावह रही कि उसको बुझाने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की वजह से उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों में अंधेरा छा गया। उधर, शहर के कई इलाकों में ट्रिपिंग होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


चिरईगांव के छाही उपकेंद्र पर पैनल में आगे लगने की घटना के बाद अधिशासी अभियंता भारत भूषण राय, एसडीओ विक्रांत कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिजली कटवाई गई। जनरेटर के सहारे सबमर्सिबल पंप चलवाकर आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी, लेकिन जब तक दमकल कर्मी पहुंचे आग पर काबू पा लिया गया था। 
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने बताया कि एहतियातन उपकेंद्र के चारों फीडर बंद करा दिए गए हैं। क्षतिग्रस्त फीडर को छोड़कर अन्य फीडरों को क्षेत्र के जाल्हूपुर, लेढ़ूपुर तथा उगापुर उपकेंद्रों से जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, कछवा रोड क्षेत्र के ठटरा विद्युत उपकेंद्र द्वारा पूरे फीडर की बिजली कटौती सुबह से 10:15 बजे से दोपहर में 1 बजे तक बिजली गुल रही। इस वजह से लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fire in substation panel Equipment burnt to ashes Electricity crisis villages of Varanasi
आग लगने की घटना के बाद उपकेंद्र के बाहर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में कटी रही बिजली
राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल चौकाघाट में बृहस्पतिवार की दोपहर में बिजली गुल रही। यहां दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं रही। अस्पताल परिसर में कुछ देर तक इन्वर्टर के सहारे कामकाज हुआ लेकिन बाद में इन्वर्टर ने भी जवाब दे दिया। इस वजह से वार्ड में कुछ जगहों पर अंधेरा रहा।

एक फेस की लाइट मिली तो उपकेंद्र पहुंच गए लोग
बुधवार आधी रात बाद से ही भिटारी, महेशपुर, नरिया, सुंदरपुर, आदित्यनगर करौंदी, मैदागिन, पांडेयपुर आदि जगहों पर बिजली की आवाजाही जारी रही। उधर, वीडीए काॅलोनी चांदमारी में बुधवार आधी रात बाद एक फेस ही बिजली आ रही थी। रात 1 से भोर में 3 बजे तक लोग उपकेंद्र पर जुटे रहे। करीब साढ़े तीन बजे आपूर्ति बहाल हुई तब लोग घरों को लौटे। वसंता कॉलेज विद्युत उपकेंद्र से बुधवार रात से बृहस्पतिवार को दोपहर तक आवाजाही लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed