फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire in roadways bus caming varanasi from Balrampur in badlapur jaunpur

बलरामपुर से वाराणसी जा रही रोडवेज बस में आग लगने से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

Sun, 17 Nov 2019 08:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 17 Nov 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Fire in roadways bus caming varanasi from Balrampur in badlapur jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के बदलापुर में भिनगा से वाराणसी जा रही रोडवेज डिपो की बस में अचानक आग लग जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना रविवार दोपहर की है। आग बुझाने के दौरान चालक अरविंद कुमार दुबे निवासी द्वारिकागंज बुरी तरह झुलस गए।

विज्ञापन


चालक को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आग पर काबू पाया। बस में सवार अठारह यात्री सामान सहित सुरक्षित रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन में लगी आग


रविवार सुबह पांच बजे बलरामपुर डिपो की बस भिनगा(श्रावस्ती) से चालक अरविंद दूबे और परिचालक अशोक कुमार लेकर वाराणसी जा रहे थे। बस में अठारह सवारी मौजूद थी। बस जैसे ही बदलापुर से पहले भलुआही स्थित गांव के पास नेशनल हाइवे पर पहुंची, तो वहीं से बस के इंजन में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

चालक ने तत्काल बस रोक कर सवारी उतारना शुरू कर दीं। फिर आग बुझाने के चक्कर में उसका हांथ-पैर झुलस गए। घटना की सूचना सर्वज्ञ सिंह ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ बाहर से बालू लेकर आग बुझाने में जुट गए।

कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बस में सवार सभी यात्रियों को परिचालक ने दूसरी बस से उनके गनतव्य के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed