{"_id":"5eb7b40200c5977c53797bb6","slug":"fire-in-namkeen-factory-goods-burnt-to-ashes-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सूचना के घंटो बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, कर्मचारियों ने बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सूचना के घंटो बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, कर्मचारियों ने बुझाई आग
Sun, 10 May 2020 01:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 10 May 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते पुलिसकर्मी और कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग में हजारों का माल जलकर राख हो गया। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव स्तिथ यूपीएसआईडीसी एग्रो पार्क में एक मां वैष्णो नंदिनी नमकीन की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में नमकीन और सोनपापढ़ी तैयार की जाती है। इस दौरान काम करते समय घी गिर गया, जिससे आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगने से नमकीन और सोनपापड़ी बनाने की सामग्री जल गई। आग में हजारों का समान जलकर राख हो गया, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे करखियाव चौकी इंचार्ज आरपी सिंह और फैक्ट्री कर्मचारियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी ओर फायर ब्रिगेड की गाड़ी 2 घंटे बाद मौके पर पहुंच पाई, तब तक आग बुझ चुकी थी।