{"_id":"5f52241b8ebc3e539c5a3436","slug":"fire-in-mobile-shop-due-to-short-circuit-in-ballia-millions-worth-of-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: शार्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: शार्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख
Sat, 05 Sep 2020 12:04 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदू मार्केट के पीछे कुंवर कटरा स्थित विक्की मोबाइल दुकान में शॉर्ट सर्किट से गुरुवार की देर रात आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने के साथ ही पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
नगर पंचायत मनियर के पूर्व चेयरमैन एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी प्रदीप गुप्ता की विक्की मोबाइल के नाम से दुकान है। दुकानदार प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर अपने घर चला गया। इसी बीच गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे शार्ट सर्किट से दुकान में अचानक आग लग गई। दुकानदार के मुताबिक घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कटरा से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने दुकानदार व फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। संयोग अच्छा रहा है कि दुकान बंद होने के कारण अन्य दुकानों तक आग की लपटें नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन