फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire in hardware shop, goods worth three lakhs destroyed

हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, तीन लाख का माल जलकर नष्ट

Sat, 25 Dec 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fire in hardware shop, goods worth three lakhs destroyed
करनाडाडी स्थित पटेल नगर चौराहे पर बिल्डिंग मैटेरियल व हार्डवेयर की दुकान में बृहस्पतिवार की देर रात अचानक आग लग गई। आगलगी से लगभग तीन लाख रुपये मूल्य माल जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार का आरोप है कि रंजिशन दुकान में आग लगाई गई, शटर के पास सेे पेट्रोल की महक आ रही थी। रोहनिया थाने की पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

घमहापुर के रहने वाले अरविंद कुमार पटेल की रोहनिया के करनाडाडी में बिल्डिंग मैटेरियल और हार्डवेयर की दुकान है। पीड़ित के अनुसार रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह जब चाचा सुलाब पटेल दुकान पर पहुंचे तो देखा कि बंद शटर के अंदर से धुआं निकल रहा था। दुकान का शटर जब खोला गया तो प्लास्टिक की पानी टंकी, पाइप, पेंट आदि सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। पीड़ित के अनुसार लगभग तीन लाख का माल जल गया।
विज्ञापन

गौशाला के गोदाम में लगी आग, भूसा जलकर नष्ट
लंका थाना अंतर्गत रमना वनपुरवा स्थित नंगा बाबा आश्रम के गोशाला में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। भूसे के गोदाम में लगी आग से पशुओं का रखा भूसा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आश्रम के केयरटेकर रमेशानंद के अनुसार आग से पांच ट्रैक्टर भूसा जलकर नष्ट हो गया। रमेशानंद के अनुसार बृहस्पतिवार रात में भूसा आया था और उसी में से किसी मजदूरों ने बाहर अलाव जलाया था। संभवत: अलाव से ही आग पकड़ लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed