{"_id":"6a402999e8d2215ee9022361","slug":"fire-fighting-arrangements-found-incomplete-notices-issued-to-nine-varanasi-news-c-20-vns1022-1445828-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आग से निपटने की व्यवस्था अधूरी मिली, नौ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आग से निपटने की व्यवस्था अधूरी मिली, नौ को नोटिस
विज्ञापन
आग से निपटने की व्यवस्था अधूरी मिली, नौ को नोटिस
- अग्निशमन विभाग का अभियान जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद जारी जांच अभियान में अग्निशमन विभाग ने शनिवार को 15 कोचिंग सेंटर, होटल, अस्पताल और पुस्तकालयों की जांच की। इनमें से नौ में आग की चुनौती से निपटने की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इस पर नोटिस दिया गया है।
यथार्थ एकेडमिक चौबेपुर बंद पाया गया। गिलट बाजार के सर्वेश कोचिंग सेंटर में आग से निपटने की व्यवस्था नहीं मिली। सारनाथ के कॅरिअर पॉइंट में प्राथमिक अग्निशमन उपकरण ही मिल सके। शिवपुर के आइडियल कोचिंग सेंटर में भी आग से निपटने की व्यवस्था नहीं मिली। जेआरएस ट्यूटोरियल शिवपुर में प्राथमिक उपकरण मिले लेकिन सीढ़ी के नीचे इन्वर्टर निकास द्वार को बाधित कर रहा था। सुंदरपुर में लाइफ लाइन हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं मिली। होटल एराया सुंदरपुर में भी कमियां पाई गईं। जीआईसी लाइब्रेरी सुंदरपुर और एमजी लाइब्रेरी सुंदरपुर में भी अग्नि सुरक्षा के इंतजाम अधूरे थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंंह राजपूत ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।