फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire broke out spinning mill in varanasi causing losses more than one crore rupees three fire engines engaged

Bhadohi News: स्पिनिंग मिल में लगी भीषण आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान; बुझाने में लगीं दमकल की तीन गाड़ियां

Wed, 26 Jun 2024 03:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Jun 2024 03:09 PM IST
सार

Varanasi News: भदोही जिले के कोतवाली में हुए इस हादसे की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर जुट गई। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। भुक्तभोगी के अनुसार, इस आग से एक करोड़ से अधिक रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
fire broke out spinning mill in varanasi causing losses more than one crore rupees three fire engines engaged
आग लगने के बाद का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा मिल बाईपास रोड स्थित स्पिनिंग मिल में बुधवार को तड़के भीषण आग लग गई। आग से मिल में लाखों रुपये की कच्चा और तैयार ऊलेन यार्न जल कर खाक हो गए। दमकल की तीन गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


मिल के कर्मचारियों ने अपने संसाधनों से आग बुझाने में खासी भूमिका निभाई। घटना शार्ट-सर्किट के कारण बताया जा रहा है।

बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे इंदिरा मिल बाईपास रोड स्थित स्पिनिंग मिल में मिल कर्मियों को गोदाम से धुआं उठते देखा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग की लपटें भी दिखने लगीं। कर्मचारी आनन-फानन में मिल संचालक को सूचना देने के बाद लोग मिल में लगे हाईड्रेंट और अग्निशमन यंत्रों से आग को बुझाने में लग गए।
विज्ञापन


मिल संचालक रेयाजुल हसनैन अंसारी के अनुसार घटना की जानकारी देने के 30 से 40 मिनट बाद पहले एक दमकल आई, लेकिन वह नाकाम रही। इसके बाद दो और दमकलों को मौके पर बुलाया गया। तब जाकर आग बुझाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि सबके प्रयास से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया कि मिल में कच्चा ऊन मंगाकर उनकी स्पिनिंग कर ऊलेन यार्न बनाया जाता है। आग से भारी मात्रा में कच्चे ऊन के साथ साथ तैयार माल भी रखा था, जो जलकर खराब हो गया।

बताया कि काफी छानबीन के बाद आग शार्ट सर्किट से ही लगने की बात समझ में आई है। अगलगी में करीब एक करोड़ से अधिक का कच्चा और तैयार माल जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed