फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire broke out on fourth floor of house in varanasi old woman died due

Varanasi News: मकान की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Wed, 08 Jun 2022 11:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Jun 2022 11:38 AM IST
सार

वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के सूत टोला इलाके में एक मकान की चौथे मंजिल पर भीषण आग लगने की वजह से बुजुर्ग महिला सोनाली देवी (60) की मौत हो गई। 

विज्ञापन
fire broke out on  fourth floor of house in varanasi old woman died due
आग से जला सारा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के सूत टोला इलाके में बुधवार अलसुबह एक मकान के चौथे मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में आग गई। आग लगने से कमरे में मौजूद स्व. विनोद कुमार शुक्ला की पत्नी सोनाली देवी (62) की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कमरे में रखा सारा सामान भी जल कर नष्ट हो गया। आगलगी की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड के जवान और पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोनाली देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ लखनऊ में रहने वाले उनके पुत्रों को घटना की जानकारी दे दी गई है। सूत टोला निवासी स्व. विनोद कुमार शुक्ला की पत्नी सोनाली देवी चार मंजिला मकान के चौथे तल पर स्थित कमरे में अकेले रहती थीं।
विज्ञापन


उनके दो बेटे विशाल और विकास लखनऊ में रह कर प्राइवेट नौकरी करते हैं। मकान में सोनाली देवी के अलावा उनके रिश्तेदार भी रहते है। मकान में रहने वालों के मुताबिक भोर में उन्होंने मकान के चौथी मंजिल से धुआं निकलता देखा तो सभी ऊपर गए। जिसपर आग लगने की  जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू करते तब तक कमरे के अंदर मौजूद सोनाली देवी की जलकर मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और सोनाली देवी के शव हो कमरे से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed