फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire broke out in Pattal-Dona warehouse, all goods burnt

Varanasi News: पत्तल-दोना के गोदाम में आग लगी, सारा सामान जला

Mon, 06 Jan 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Pattal-Dona warehouse, all goods burnt
पत्तल-दोना के गोदाम में आग लगी, सारा सामान जला
विज्ञापन

- रामनगर कस्बे में किला मार्ग पर हुआ हादसा, दो घंटे में दमकल की गाड़ी ने पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी

रामनगर। किला मार्ग स्थित मनसा देवी मंदिर के समीप रहने वाले विजय कुमार गुप्ता के मकान के भूतल में पत्तल-दोना के गोदाम में शनिवार की आधी रात बाद आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाए जाने तक सारा सामान जल गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।


विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने मकान के भूतल का एक कमरा पठारी टोला निवासी अशोक गुप्ता को किराये पर दे रखा है। अशोक कुमार ने कमरे में पत्तल-दोना और कागज से संबंधित सामान का गोदाम बना रखा है। रात लगभग 1:30 बजे गोदाम में आग लग गई। आग लगने की जानकारी तब हुई जब ऊपर के कमरे में सो रहे उनके परिवार के सदस्यों को धुआं की गंध का एहसास हुआ। अनहोनी की आशंका से विजय और परिवार के सदस्य जागे तो उन्होंने देखा कि भूतल वाले हिस्से में आग लगी है। आग लगी देख कर सभी छत की ओर भागे और शोर मचाने लगे। इस पर मुहल्ले के लोग भी जाग गए। विजय ने अशोक गुप्ता के साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। रामनगर थाना प्रभारी राजू सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही दमकल की गाड़ी भी आई। मकान संकरी गली में होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में खासी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed