{"_id":"681f78f65b2411da4e058a98","slug":"fire-broke-out-in-garbage-dump-in-industrial-estate-chandpur-truck-burnt-in-varanasi-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: औद्योगिक आस्थान चांदपुर में कूड़े के ढेर में लगी आग, ट्रक जला; नगर निगम पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: औद्योगिक आस्थान चांदपुर में कूड़े के ढेर में लगी आग, ट्रक जला; नगर निगम पर जताई नाराजगी
Sat, 10 May 2025 09:34 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 10 May 2025 09:34 PM IST
सार
Varanasi News: औद्योगिक अस्थान चांदपुर में कूड़े के ढेर में आग लग गई।जिसमें पास में खड़ा ट्रक जल गया। इस पर द स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने शनिवार को बैठक कर नगर निगम पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
चांदपुर औद्योगिक आस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औद्योगिक आस्थान चांदपुर में शुक्रवार की रात रोड नंबर 5 के मोड़ पर कूड़े के ढेर में आग लग गई। इससे पास में खड़ा ट्रक जल गया। इसे लेकर शनिवार को द स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने बैठक कर नगर निगम पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि नगर निगम की अनदेखी से डेढ़ महीने से कूड़ा उठान बंद है। जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है। जरा सी लापरवाही से कूड़े में आग लग रही है। कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक में निर्णय लिया गया था कि औद्योगिक आस्थान चांदपुर में साफ-सफाई की जिम्मेदारी औद्योगिक आस्थान सहकारी समिति द्वारा उठाई जाएगी और कूड़ा उठाने का काम नगर निगम करेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: डीजल रेल इंजन में वाटर पंप असेंबली के लिए विकसित हुआ खास सिस्टम, जानें- क्या है खासियत
विज्ञापन
नगर निगम ने सात स्थानों पर कंटेनर रखे थे। जिसमें समिति के स्वीपर कूड़ा डाल देते थे। नगर निगम प्रतिदिन अपनी व्यवस्था से खाली करता था। इसका 25000 प्रतिमाह भुगतान समिति करती है। दो माह से नगर निगम कूड़ा उठान बंद कर दिया। जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। अनुबंध के अनुसार 25000 प्रतिमाह तय था, उसके स्थान पर दो लाख रुपये प्रतिमाह की मांग की गई।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: चलती कार में लगी आग, दहशत में आया चालक; कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
एसोसिएशन के महासचिव नीरज पारेख ने कहा कि नगर निगम को तय शर्तों के अनुरूप कूड़ा उठाना शुरू कर देना चाहिए अन्यथा किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। बैठक में मनीष कटारिया, ज्ञानेश्वर गुप्ता, अंजनी सिंह, राकेश गोयल, नारायण कोठारी, सोमेश्वर, नमित पारिख आदि उद्यमी मौजूद रहे।