फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dynamic hydraulic testing system developed for water pump assembly in diesel rail engines in varanasi

Varanasi News: डीजल रेल इंजन में वाटर पंप असेंबली के लिए विकसित हुआ खास सिस्टम, जानें- क्या है खासियत

Sat, 10 May 2025 08:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 10 May 2025 08:03 PM IST
सार

Varanasi News: डीजल रेल इंजन में वाटर पंप असेंबली के लिए डायनेमिक हाईड्रोलिक टेस्टिंग सिस्टम विकसित हुआ। इससे पंप की गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया और भरोसेमंद बन गई है। 

विज्ञापन
Dynamic hydraulic testing system developed for water pump assembly in diesel rail engines in varanasi
डायनेमिक हाईड्रोलिक टेस्टिंग सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेका के हाई हार्स पावर रेल इंजन में वॉटर पंप असेम्बली के लिए एक अत्याधुनिक डायनेमिक हाइड्रोलिक टेस्टिंग अरेंजमेंट विकसित किया गया है, जिससे पंप की गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया और भी प्रभावशाली, सुरक्षित और भरोसेमंद बन गई है। 

विज्ञापन


इस प्रणाली के तहत वॉटर पंप असेम्बली को मोटर, वी-बेल्ट और पुली की सहायता से संचालित किया जाता है। यह एक कॉम्पैक्ट सिस्टम है, जिसमें न तो किसी प्रकार की तेज आवाज होती है और न ही लुब्रिकेशन की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


महाप्रबंधक नरेशपाल सिंह ने बताया कि टेस्टिंग के दौरान वॉटर इनलेट पाइप से पानी खींचा जाता है और आउटलेट पाइप से 30 से 55 पी एस आई (पीएसआई) के दबाव पर डिस्चार्ज किया जाता है। संपूर्ण प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए वी-बेल्ट और पुली ड्राइव पर सेफ्टी गार्ड लगाया गया है। साथ ही, बेल्ट की टाइटनेस को नियंत्रित करने के लिए मोटर को समायोजित करने की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Buddha Purnima 2025: नगर आयुक्त ने सारनाथ इलाके का किया निरीक्षण, बोले- व्यवस्थाएं कराएं चुस्त दुरस्त

इस प्रणाली की विशेषता यह है कि पूरी वॉटर पंप असेम्बली की डायनामिक हाइड्रॉलिक टेस्टिंग नट साइज 1-14 सेल्फ लॉकिंग (सेल्फ लॉकिंग) को बिना निकालें पुली को लगाकर सफलतापूर्वक की जा सकती है। इससे वॉटर पम्प को रेल इंजन में लगाने या बाहर भेजने से पूर्व ही उसका परीक्षण सुनिश्चित हो जाता है, जिससे फील्ड में लाइन फेल्योर की संभावना न्यूनतम रह जाती है और उत्पाद की विश्वसनीयता में भी वृद्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed