{"_id":"681f41806063b71ee809d52b","slug":"car-caught-fire-on-road-in-varanasi-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चलती कार में लगी आग, दहशत में आया चालक; कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चलती कार में लगी आग, दहशत में आया चालक; कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Sat, 10 May 2025 05:39 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 10 May 2025 05:39 PM IST
सार
Varanasi News: चलती कार में आग लगने से सड़क पर अफरा- तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया।
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के लोटूबीर के पास एक कार में अचानक आग लग गई। यह देख लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर थाना लंका पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन करने पर पता चला कि गाड़ी कोटा से मुजफ्फरपुर यात्री को पहुंचा कर आ रही थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; खतरे में जिंदगी: बलिया के 315 गांवों के ढाई लाख लोगों की नसों में घुला आर्सेनिक, चर्मरोग और सांसों पर भी संकट
विज्ञापन
कार वाराणसी से दूसरे यात्री को लेने जा रही थी। इसी दौरान लोटूबीर सर्विस लेन से नीचे पहुंचते ही वाहन में आग लग गई। उक्त सूचना पर पुलिस बल के साथ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड एवं पुलिस टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
गनीमत रही कि आग की घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। गाड़ी के ड्राइवर गुरतेज सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी ग्राम खैरोली थाना तालेड़ा जिला बूंदी राजस्थान ने बताया कि चलते- चलते अचानक कार की एसी से धुआं निकलने लगा। इस दौरान चालक कार से उतर गया। इसी बीच आग लग गई।