फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire broke out, five fire engines got control

Varanasi News: कूलर और फ्रिज के गोदाम में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 23 May 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out, five fire engines got control
फोटो--------
विज्ञापन

कूलर और फ्रिज के गोदाम में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू
शिवदासपुर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में शार्ट सर्किट से हादसे की आशंका

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर वंशीधर बगीचा स्थित कूलर, फ्रिज व अन्य इलेक्ट्रिक सामान के गोदाम में सोमवार की देर शाम अचानक आग लग गई। आग विकराल होते ही आसपास इलाके की बिजली काट दी गई। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों की मदद से रात साढ़े नौ बजे तक आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। व्यापारी के अनुसार आर्थिक क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग स्थित शिवदासपुर वंशीधर बगीचा में प्यारेलाल गुप्ता का गोदाम है। इसे उन्होंने किराये पर गोदौलिया निवासी राजेश मौर्या को दिया है। देर शाम लगभग सात बजे अचानक गोदाम से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोग कुछ समझ पाते कि गोदाम से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम के बेसमेंट और भूतल से आग की उठती लपट देखकर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की सहायता से गोदाम से कुछ सामान को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, घटनास्थल के बगल में व्यापारी निशांत केशरी के गोदाम को भी स्थानीय लोगों की मदद से खाली कराया गया। पुलिस और आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग पर काबू नहीं पा सकीं। इसके बाद तीन और गाड़ियों को बुलाया गया। एहतियातन इलाके में बिजली भी काट दी गई। रात साढ़े नौ बजे तक आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में दमकलकर्मी लगे रहे। पुलिस और व्यापारी के अनुसार शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लगने की आशंका है। व्यापारी के अनुसार आर्थिक क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

----------


जल्दी पहुंचने में बाइक से गिरकर व्यापारी घायल
आग की सूचना पर जल्द गोदाम पहुंचने में व्यापारी राजेश मौर्य रास्ते में बाइक से गिरकर घायल हाे गए। उनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। परिजनों के अनुसार रविवार को राजेश मौर्य के छोटे भाई की शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग पर लगा जाम
गोदाम में आग लगने की सूचना पर काफी लोग पहुंच गए। भीड़ देख राहगीरों के भी कदम ठिठक गए। इससे मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। जाम हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

---------



बेसमेंट में गोदाम, फायर उपकरण नदारद
मंडुवाडीह, लहरतारा, महेशपुर आसपास क्षेत्रों में कई लोगों ने अपने भवन के बेसमेंट को गोदाम बनाकर किराये पर दे रखा है। यहां फायर सुरक्षा बचाव के उपकरण नहीं हैं। अग्निशमन विभाग भी इन भवनों को लेकर उदासीन बना हुआ है। मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार आग सुरक्षा बचाव के उपकरण और इंतजाम की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed