फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire breaks out in warehouse due to short circuit, loss of around Rs 40 lakh

Varanasi News: शॉर्ट-सर्किट से गोदाम में लगी आग, करीब 40 लाख का नुकसान

Sat, 23 Mar 2024 02:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:04 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in warehouse due to short circuit, loss of around Rs 40 lakh
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के सलेमपुर बघांई चट्टी के पास स्थित फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में शुक्रवार की दोपहर में विद्युत शाॅट सर्किट से आग लग गई। इसमें करीब 35-40 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के लगभग तीन घंटे बाद जब फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। हालांकि घंटों पंपिंग सेट चलाकर लोग आग बुझाने का हरसंभव प्रयास किए पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। सूचना पर एसडीएम जखनिया कमलेश सिंह और तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह पहुंचे और दिशा-निर्देश देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

रायपुर निवासी कन्हैया गुप्ता की बाजार में फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है। इसका गोदाम लगभग दो किमी दूर सलेमपुर बघांई चट्टी के पास स्थित अपने मकान में उन्होंने बना रखा था। पूरे मकान के अंडरग्राउंड और उसके ऊपर के तल में लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास के लोगों ने देखा कि मकान के प्रथम तल से धुआं निकल रहा है तो तत्काल इसकी सूचना अंडरग्राउंड तल में मौजूद कन्हैया को दिया। कन्हैया और उनके कर्मी गोलू जब प्रथम तल का शटर उठाएं तो आग बेकाबू हो भीषण रूप धारण कर चुकी थी। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने लगभग सौ मीटर दूर स्थित भगवान दास के पंपिंग सेट से पाइप लगाकर आग बुझाने का लगभग तीन घंटे तक प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ता ही जा रहा था। मौजूद लोगों ने अंडर ग्राउंड तल में रखे काफी सामान को जान को जोखिम में डालकर बाहर निकाला। कन्हैया ने बताया कि बीते 21 मार्च को बिजली का काम कराया गया था। सम्भवतः शॉट सर्किट से आग लगी है। वह आगामी लगन की तैयारी के तहत लगभग चालीस- पैंतालीस लाख रुपये का टीवी, फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, पंखा इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक्स सामान एवं गद्दा, रजाई, डबल बेड, अलमारी, सोफा, कुर्सी इत्यादि फर्नीचर का सामान मंगाकर गोदाम में रखे हुए थे। जखनिया एसडीएम कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी के गोदाम में शॉट सर्किट से आग लगने से हुए नुकसान का रिपोर्ट तैयार करने के लिए लेखपाल को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed