{"_id":"6a0617fcc854d527340a8385","slug":"fir-registered-against-driver-in-death-due-to-being-crushed-by-vehicle-near-prasad-inter-college-accident-varanasi-news-c-20-vns1056-1392410-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: प्रसाद इंटर कॉलेज हादसे के पास वाहन से दबकर हुई मौत में चालक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: प्रसाद इंटर कॉलेज हादसे के पास वाहन से दबकर हुई मौत में चालक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। पांडेयपुर पुलिस चौकी के बगल में प्रसाद इंटर कॉलेज के पास बुधवार शाम वाहन से दबकर हुई प्राइवेट कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस का कहना है कि सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर चालक की पहचान कर ली गई है, जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा होगा।
चोलापुर थाना क्षेत्र के रामपुर पोस्ट कैथोर निवासी रूपनारायण यादव (38) की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। चालक प्रसाद इंटर कॉलेज परिसर से वाहन बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान बाहर खड़े रूपनारायण यादव वाहन की चपेट में आ गए और वाहन उनके सीने पर चढ़ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के तुरंत बाद स्कूल परिसर में लगे सीसी कैमरों के तार तोड़ दिए गए और फुटेज हटाने का प्रयास किया गया। इसे लेकर मौके पर हंगामा और कहासुनी भी हुई थी। थाना प्रभारी
राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सीसी फुटेज से चालक की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फुटेज हटाने और तार तोड़ने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।