फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR registered against accused for making video of woman while she was bathing

Varanasi News: नहाते समय महिला का वीडियो बनाने वाले आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 15 May 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against accused for making video of woman while she was bathing
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पड़ोसी पर बाथरूम में स्नान करते समय पड़ोसी पर वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला का आरोप है कि अपने परिवार के साथ मकान मालिक की सहमति से केयरटेकर के रूप में रहकर देखरेख और साफ-सफाई करती है। पति दूध का कारोबार करते हैं। 22 जनवरी को सुबह आठ बजे वह घर के बाथरूम में स्नान कर रही थीं। पड़ोस में किराना दुकान चलाने वाला घर में घुस गया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। शोर मचाने पर महिला की सास और ससुर पहुंचे, जिन्हें आता देख आरोपी मोबाइल लेकर भाग निकला। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के घर में प्रवेश करने और मोबाइल लेकर बाहर निकलने की तस्वीरें गली में लगे सीसी कैमरे में कैद हुई हैं, जिसकी फुटेज उनके पास सुरक्षित है। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article