फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR on MLA Mukhtar Ansari including five more people in case of fabrication of fake address mau

विधायक मुख्तार अंसारी समेत छह पर एफआईआर, लाइसेंसी असलहा बनाने के लिए की थी सिफारिश, पते निकले फर्जी

Mon, 06 Jan 2020 02:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 06 Jan 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
FIR on MLA Mukhtar Ansari including five more people in case of fabrication of fake address mau
विधायक मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

अक्टूबर 2019 माह में हुई जांच के दौरान जिले में चार असलहे विधायक मुख्तार अंसारी की सिफारिश पर फर्जी पते पर बने मिले। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने सम्मिट की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने तत्कालीन थानाध्यक्ष जेके सिंह, विधायक मुख्तार अंसारी तत्कालीन लेखपाल सहित छह के खिलाफ दक्षिण टोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या ने बताया कि, अक्टूबर माह में जिले में मौजूद असलहा लाइसेंसों की जांच कराई गई। इस दौरान चार लाइसेंस ऐसे मिले जो विधायक मुख्तार अंसारी की सिफारिश पर बनाए गए है लेकिन जिस पते पर ये लाइसेंस जारी हुए, उस पर लाइसेंसधारी नहीं रहते।
विज्ञापन


इतना ही नहीं लाइसेंस धारियों में एक पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। इस पर लाइसेंस बनाने के लिए अपने पैड पर संस्तुति( सिफारिश करना) देने वाले विधायक मुख्तार अंसारी, लाइसेंस की जांच रिपोर्ट देने वाले तत्कालीन थानाध्यक्ष दक्षिण टोला जेके सिंह लेखपाल सहित छह लोगों के खिलाफ दक्षिण टोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया विवेचना के दौरान तय होगा कि कौन नामजद व्यक्ति किस धारा के तहत दोषी होगा। फिलहाल जांच अभी भी जारी है। इसमे उन लोगों को भी शामिल किया जाएगा, जो उसको रिनिवल कराने के दौरान रिपोर्ट लगाते आए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed