फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Financial assistance of 30 lakh to family of a constable who lost his life in a road accident in varanasi

वाराणसी: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही के परिजनों को 30 लाख की आर्थिक मदद

Sat, 12 Dec 2020 12:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 12 Dec 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance of 30 lakh to family of a constable who lost his life in a road accident in varanasi
सिपाही के परिवार को सौंपा गया 30 लाख का चेक। - फोटो : अमर उजाला।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले वाराणसी में तैनात रहे सिपाही राहुल कुमार के परिजनों को 30 लाख रुपये का चेक आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने सौंपा। इस दौरान आईजी रेंज ने कहा कि एचडीएफसी बैंक का यह योगदान पीड़ित परिजनों को विषम परिस्थितियों में एक ठोस आर्थिक सहारा बनकर बल देगा।

विज्ञापन

आईजी रेंज ने पुलिसकर्मियों को हर तरह की परिस्थिति में सतर्क रह कर ड्यूटी करने के लिए कहा। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने कहा कि वही समाज समृद्ध और सशक्त होता है जहां सभी संस्थाएं एक-दूसरे के साथ मिलकर व्यक्ति और समूह के हित के लिए कार्य करती हैं।
विज्ञापन



वहीं, एचडीएफसी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष टंडन ने कहा कि हमारा संस्थान समाज के इन प्रहरियों के लिए सदैव तत्परता के साथ खड़ा है। गौरतलब है कि अयोध्या के हैदरगंज के मूल निवासी सिपाही राहुल कुमार जंसा थाने में तैनात थे। दो जुलाई 2020 को सुल्तानपुर में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed