फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Final year classes will start from 1st September in BHU varanasi

बीएचयू: महामना की बगिया में शुरू होगा पठन-पाठन, एक सितंबर से चलेंगी कक्षाएं

Tue, 24 Aug 2021 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Aug 2021 12:06 AM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक सितंबर से अंतिम वर्ष की कक्षाएं शुरू होंगी। प्रभारी कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Final year classes will start from 1st September in BHU varanasi
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं एक सितंबर से चलाई जाएंगी। छात्रों की सुविधा के लिए हाइब्रिड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) माध्यम से चलने वाली कक्षाओं के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल पर विशेष नजर रखा जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को छात्रावास में कमरा भी आवंटित किया जाएगा, जिससे कि उन्हें पढ़ाई में कोई असुविधा न हो।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की वजह से ही बीएचयू में कक्षाएं बंद चल रही हैं। इसके अलावा छात्रावासों में भी छात्रों को कमरा नहीं आवंटित किया गया था। अब जब संक्रमण कम हुआ है और उच्च शिक्षण संस्थान खोले जा रहे हैं तो बीएचयू में भी कक्षाएं चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश के बाद प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में हुई संस्थानों के निदेशकों, संकाय प्रमुखों, विभागाध्यक्षों, छात्रावास संरक्षकों एवं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में वर्तमान स्थितियों की समीक्षा की गई। बैठक में एक सितंबर से अंतिम वर्ष के छात्रों की कक्षाओं के चलाने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा छात्रावासों में एक कमरे में एक छात्र के आधार पर छात्रावास का आवंटन किया जाएगा, जिससे कि सामाजिक दूरी का पालन कराया जा सके। बैठक में कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. आनंद चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed