{"_id":"5bd9b6e5bdec2265a1061c7b","slug":"film-thugs-of-hindustan-become-in-dispute-complain-in-jaunpur-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवादों में फंसी 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान', आमिर खान सहित तीन पर जौनपुर में परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों में फंसी 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान', आमिर खान सहित तीन पर जौनपुर में परिवाद दर्ज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' रिलीज होनेसे पहले विवादों में घिर गई है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक व अभिनेता आमिर खान के खिलाफ परिवाद दर्ज हुआ है। यूपी के जौनपुर एसएजीएम पंचम कोर्ट फिल्म में जाति विशेष को अपमानित करने एवं भावनाओं को ठेस पहुंचाने का परिवाद दर्ज हुआ है।
परिवाद दायर कराने वाले अधिवक्ता हंसराज चौधरी को कोर्ट ने गवाही के लिए 12 नवंबर को तलब किया है। फिल्म का टाइटल बदलने एवं मल्लाह के पहले फिरंगी शब्द हटाने के लिए निषाद समाज के लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया था। बता दें कि इस फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ 10 दिनों का समय रह गया है। मगर, इससे पहले यह फिल्म विवादों में आ गया है।
अधिवक्ता हंसराज ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा, निर्देशक विजय कृष्णा, अभिनेता आमिर खान के खिलाफ परिवाद के लिए अर्जी दी कि फिल्म अंग्रेजी उपन्यास पर आधारित है। इसके अनुसार आजादी के पूर्व आजादी के दीवानों को आतंकवादी, ठग आदि कहते थे।

तो ये लगा है आरोप
30 अक्तूबर को परिवादी के अलावा प्रदीप निषाद, बृजेश निषाद, संजीव नागर, मनोज नागर आदि ने सोशल मीडिया पर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का ट्रेलर देखा। परिवादी के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव, रवींद्र विक्रम सिंह, बृजेश सिंह ने परिवाद पर बहस में कहा कि जानबूझकर फिल्म की टीआरपी बढ़ाने, मुनाफा कमाने के लिए दुर्भावनापूर्ण तरीके से फिल्म का ऐसा नाम रखकर जाति विशेष को फिल्म में अपमानित किया गया। पूरे निषाद समाज को ठग व फिरंगी की संज्ञा दी गई।
फिल्म में 1795 की घटना दिखाई गई है। जब एक समूह ब्रिटिश हुकूमत से भारत को स्वतंत्र कराने के लिए लड़ रहा था। फिल्म की कहानी केवल कानपुर जिले की है। फिर टाइटल ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रखना फिल्मकारों की दुर्भावना दर्शाता है। आमिर खान को फिल्म में फिरंगी मल्लाह से संबोधित किया गया। वह फिरंगी बने हैं।
फिल्मकार जानते हैं कि विरोध पर फिल्म ज्यादा चलेगी। विरोध न होने पर लोग निषाद/मल्लाह को ठग व फिरंगी समझेंगे। फिल्मकारों के इस कृत्य से जातियों में घृणा व वैमनस्य की भावना पैदा हुई। सौहार्द व देश की एकता व अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। परिवादी व मल्लाह जाति की मानहानि फिल्म के ऐसे नाम व दृश्य के प्रकाशन से हुई।