फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Film mohalla assi passed by delhi highcourt

दुनिया देखेगी काशी का ‘मोहल्ला अस्सी’, फिल्म को ए प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश

Thu, 14 Dec 2017 02:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 14 Dec 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
Film mohalla assi passed by delhi highcourt
मोहल्ला अस्सी की शूटिंग के दौरान सनी देओल - फोटो : file photo
बनारस की संस्कृति, घाटों, गलियों और फक्कड़मिजाज जीवनशैली पर आधारित फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ के रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को दिल्ली हाईकोर्ट ने हफ्ते भर के भीतर एक कट के साथ ए प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इस फिल्म के 10 दृश्यों पर आपत्ति लगाते हुए इसे रिलीज करने पर रोक लगा दी थी। कोर्ट के आदेश के बाद सिने प्रेमियों को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


प्रसिद्ध कथाकार प्रो. काशीनाथ सिंह के चर्चित उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर अधारित इस फिल्म की शूटिंग बनारस के घाटों, गलियों में हुई है। ज्यादाकर शूटिंग अस्सी घाट के अलावा अस्सी मुहल्ले की गलियों में कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में बनारस की संस्कृति से जुड़े पुटों के अलावा बनारसी पन की झलक खास है।  केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इस फिल्म के 10 दृश्यों पर आपत्ति लगाते हुए उसे कट करने के लिए कहा था। विवादित संवादों के चलते लंबे समय से यह फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी थी।

इसके कुछ दृश्यों से धार्मिक भावनाएं आहत होने की भी बात कही जा रही थी। इसलिए सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। इस पर निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी राजी नहीं हुए थे। 

फिल्म का ट्रेलर ऑनलाइन हुआ था लीक

Film mohalla assi passed by delhi highcourt
मोहल्ला अस्सी फिल्म का एक सीन
सेंसर बोर्ड की फिल्म रिलीज पर लगी रोक के खिलाफ फिल्म निर्माता ने कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट के आदेश के बाद इस फिल्म के रिलीज होने का रास्ता साफ होने पर फिल्म निर्माता ने कहा कि वे इसे जल्द से जल्द सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने का प्रयास करेंगे।

इस फिल्म के किरदार भी काशीनाथ सिंह के उपन्यास के मुख्य किरदार तन्नी गुरु रहे हैं। तन्नी गुरु की भूमिका फिल्म में सनी देओल ने निभाई है। निर्माता विनय तिवारी ने बताया कि फिल्म के संवाद में कुछ गालियां भी हैं जो सामान्य बातचीत के दौरान बनारस में इस्तेमाल की जाती हैं।

इससे पहले भी इस तरह की कई फिल्में सेंसर बोर्ड से पास हुई हैं। उल्लेखनीय है फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी‘ 2011-12 में बनकर तैयार हुई थी, तब से इसके रिलीज होने का लोगों को इंतजार है। अगस्त 2015 में यह फिल्म तब चर्चा में आई जब इसका ट्रेलर रातोंरात ऑनलाइन लीक हो गया था।

फिल्म के ट्रेलर में गाली देते भगवान शिव को दिखाया गया था, जिसकी आलोचना हुई थी। इसी दौरान पूरी की पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक होने से दर्शकों के बीच पहुंच गई थी।

प्रो. काशीनाथ सिंह का कहना है कि कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को हफ्ते भर में ए प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया है। सेंसर बोर्ड का आदेश मिलने के बाद फिल्म रिलीज करने की तिथि तय की जाएगी। फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद का पैदा होना बड़ी खुशखबरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed