{"_id":"5a7811424f1c1b8a268b880c","slug":"film-apna-number-lagega-shooting-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में शूट हो रही यह फिल्म, जिसमें दिखेगी बनारसी युवक के संघर्षों की कहानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में शूट हो रही यह फिल्म, जिसमें दिखेगी बनारसी युवक के संघर्षों की कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
बनारस में फिल्म की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन में कितनी भी परेशानियां आ जाएं लेकिन आप हार नहीं मानेंगे तो सफल जरूर होंगे। कुछ इसी पर आधारित है यह फिल्म। यह एक आम बनारसी युवक के संघर्षों की कहानी है जिसे रूपहले पर्दे पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।
निर्माता राजेश मिश्रा की फिल्म अपना नंबर लगेगा की शूटिंग बनारस के घाटों औप गलियों में कर रहे हैं। राजेश मिश्रा ने बताया कि मिस बंगाल शिवांगिता दीक्षित फिल्म की हीरोइन और थिएटर कलाकार रमणीक मान हीरो की भूमिका में हैं।
आजमगढ़ के मूल निवासी राजेश मिश्रा ने बताया कि शेखर सुमन के सीरियल रिपोर्टर ने मुझे एक नई पहचान दी। सौ एपिसोड की जो मेरी यात्रा रही वह बेहद खास थी। इसके बाद तन-मन डाट काम मल्टी स्टारर फिल्म रही लेकिन किसी कारण से यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
यशराज बैनर की फिल्म सिन्स में एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर मैंने काम किया। यह फिल्म विवादों में रही लेकिन दर्शकों ने इसे काफी सराहा। अपना नंबर लगेगा मेरी पहली प्रोडक्शन फिल्म है।

सितंबर में रिलीज करने की तैयारी
किले में फिल्म की शूटिंग का एक सीन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को अस्सी घाट पर लाइट, एक्शन और कैमरा से गूंज उठा। फिल्म की शूटिंग के दौरान बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। फिल्म की हीरोइन के म्यूजिक स्कूल के बच्चे पिकनिक मनाने के लिए गंगा किनारे आए थे।
राजेश मिश्रा ने बताया कि बनारस पर आधारित इस फिल्म की 95 फीसदी शूटिंग शहर के कई लोकशन्स पर हो चुकी है। नवोदित कलाकारों के साथ बन रही इस फिल्म में युवा संघर्ष को कामेडी के साथ पिरोया गया है।
ट्रैजिक कॉमेडी के जानर वाली म्यूजिकल मूवी में मिस बंगाल शिवांगिता दीक्षित और पंजाब के थिएटर कलाकार रमणीक मान मुख्य भूमिकाओं में हैं। हीरो गरीब परिवार से हैं और हीरोइन बंगाली परिवार से है। दोनों के प्रेम और सिस्टम की खामियों को एक साथ पिरोने का काम किया गया है।
बंगाल के मशहूर अभिनेता संजीव दास गुप्ता ने हीरोइन के पिता की भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्देशक बाबी बोस हैं। मार्च तक फिल्म पूरी हो जाएगी और इसे सितंबर में रिलीज करने की तैयारी है।