फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   File regarding conditions for operation of cancer hospital may be opened

Varanasi News: कैंसर अस्पताल संचालन में शर्तों की खुल सकती है फाइल

Wed, 29 Nov 2023 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
File regarding conditions for operation of cancer hospital may be opened
विज्ञापन

बीएचयू की जमीन पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान के संचालन को लेकर अनुबंध की फाइल नए सिरे से खुल सकती है। वर्ष 2017 में बीएचयू और टाटा कैंसर संस्थान के बीच पांच साल का अनुबंध अब खत्म हो गया है। आईएमएस निदेशक के अनुसार इस प्रकरण में अब फैसला कुलपति को लेना है।
बीएचयू के सुंदर बगिया स्थित जमीन पर टाटा मेमोरियल सेंटर की ओर से कैंसर संस्थान चलाया जा रहा है। 2017 में आईएमएस बीएचयू के रेडियोथैरेपी विभाग और सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के शिक्षकों को टाटा कैंसर संस्थान के केंद्र में सेवा देने को लेकर एक सेवा शर्त तैयार कराया गया था। उस समय बीएचयू से जुड़े लोगों ने सेवा देने की बात तब कही थी, जब प्रशासनिक नियंत्रण बीएचयू के पास रहेगा। 2017 में भी सेवा शर्त को लेकर कई तरह के सवाल उठे थे। इसके बाद से संस्थान में मरीजों का इलाज चल रहा है। अब अनुबंध को लेकर एक बार फिर आवाज उठी है।
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू से अनुबंध खत्म होने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। पूर्वांचल समेत देश के विभिन्न जगहों से आने वाले मरीजों को बेहतर सेवा दी जा रही है। -डॉ. एसके प्रधान, निदेशक, महामना कैंसर संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर संस्थान के संचालन को लेकर आईएमएस से जो अनुबंध हुए थे, वो खत्म हो गए हैं। अब इस बारे में कुलपति से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा। जो भी फैसला होगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - प्रो. एसएन शंखवार, निदेशक, आईएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed