फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fighting in marriage due to dance with orchestra artist

आर्केस्टा में डांस करने को लेकर भिड़े घराती-बराती, दूल्हे के भाइयों की जमकर पिटाई

Mon, 07 May 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 07 May 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
Fighting in marriage due to dance with orchestra artist
demo pic
बलिया में आर्केस्टा में लेडी डांसर के साथ डांस करने को लेकर घरातियों और बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें घरातियों ने दुल्हे के भाइयों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बैरिया थाना के लक्ष्मन छपरा गांव के अमरीश प्रजापति की बारात सिंगही के सुभाष प्रजापति के घर आई थी। रात में शादी के दौरान जनवासे में आर्केस्टा डांस को लेकर शोरगुल शुरु हो गया। लोग मामले को समझ पाते तब तक मामला मारपीट हो गई और भगदड़ की स्थित हो गई।
विज्ञापन


घटना में दूल्हे के बड़ा भाई मनीष, छोटा भाई राजेश, संजय सिंह, प्रदीप, रामजी घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बलिया रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद शादी हुई। एसओ ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed