फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fight in two communities after the girl photo viral on social media in Ballia police forces reach

बलियाः बालिका की फोटो वायरल करने पर की शिकायत तो घर में घुसकर पीटा, दो समुदाय के बीच मारपीट में 13 जख्मी

Fri, 16 Jul 2021 08:06 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Fri, 16 Jul 2021 08:06 PM IST
सार

बालिका पक्ष के लोगों का आरोप है कि कस्बा निवासी एक युवक की ओर से दूसरे समुदाय की बालिका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। बालिका के परिजनों ने युवक की शिकायत थाने में की तो दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। 

विज्ञापन
Fight in two communities after the girl photo viral on social media in Ballia police forces reach
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बालिका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और इसके विरोध में थाने पर तहरीर देने के मामले में बृहस्पतिवार की देर रात दो समुदाय आमने-सामने हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि बालिका की फोटो को दूसरे समुदाय के युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया साथ ही फोन पर अपशब्द कहे। इसके खिलाफ में थाने पर शिकायत की गई थी।

विज्ञापन


इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार देर रात दोनों पक्षों में हुई मारपीट हो गई। इसमें 13 महिला और पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया। यहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बालिका पक्ष के लोगों का आरोप है कि कस्बा निवासी एक युवक की ओर से दूसरे समुदाय की बालिका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। बालिका के परिजनों ने युवक की शिकायत थाने में की तो दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और धरदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष के 13 महिला-पुरुष घायल हो गए। घटना की सूचना पर एएसपी संजय कुमार, एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार, सीओ भूषण वर्मा मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर बुला ली गई। सभी घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। इसमें तीन लोगों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 17 नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। महताब आलम, दिलशाद, गयासुद्दीन, मोनू खां, राजू खां, शाहिद, मोनू अंसारी, सैय्याद, अरमान अंसारी, नरमुल्लाह, नियामत, टेंगर, नौशाद, कुरबान, बिट्टू, इंदाल, मिंटू, मुन्ना खां और पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed