फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fight for fertilizer: Farmers blocked the roads at some places, fights broke out at other places

खाद के लिए मारामारी : कहीं किसानों ने लगाया जाम, कहीं हुई मारपीट

Fri, 22 Aug 2025 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fight for fertilizer: Farmers blocked the roads at some places, fights broke out at other places
दुद्धी के दुमहान गांव में सड़क जाम करने वाले किसानों को समझाती कोतवाली पुलिस-संवाद - फोटो : Samvad
दुद्धी/म्योरपुर। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद खाद की किल्लत दूर नहीं हो रही।बृहस्पतिवार को भी जिले की समितियों पर खाद के लिए हाहाकार मचा रहा। म्योरपुर ब्लॉक की समितियों पर सुबह नौ बजे से ही किसानों की भीड़ लग गई थी।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी मेें खाद बांटी गई। खाद पाने के लिए महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई भी हो गई। दुद्धी में दुम्हान लैंपस पर खाद होने के बावजूद पांच दिनों से वितरण न होने पर नाराज किसानों ने एक घंटे तक चक्काजाम किया। पुलिस ने शुक्रवार को खाद दिलाने का आश्वासन देकर जाम खोलवाया।
विज्ञापन

खाद के लिए लगातार लैंपस का चक्कर काट रहे दुम्हान के किसानों ने बृहस्पतिवार को फिर सड़क जाम कर दिया। लैंपस में पांच दिनों से 90 बोरी यूरिया रखी है, मगर वितरण नहीं हो रहा। हर रोज आकर लौट रहे किसानों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुम्हान गांव के सामने रजखड़-रनटोला मार्ग को करीब एक घंटा तक जाम कर नारेबाजी की। जाम से आवागमन बाधित रहा। स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे रहे। किसान अमरजीत, रामनाथ, हीरालाल, जंगबहादुर, वंशरूप, आनंद बिहारी ने कहा कि लैंपस सचिव की ओर से झूठा आश्वासन लगातार दिया जा रहा है। पांच दिनों से सुबह शाम कह कर टाला जा रहा है।
बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से खाद वितरण होना था। फिर दुबारा 2 बजे तक वितरण होने की सूचना दी गई। सैकड़ों की संख्या में किसान इंतजार करते रहे, मगर खाद नहीं बंटी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के एसएसआई सुरेश चंद द्विवेदी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क को खाली कराया।
शुक्रवार को खाद वितरण करने की जिम्मेदारी प्रशासन ने खुद ली है। उधर, म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल, आरंगपानी और म्योरपुर में बृहस्पतिवार को खाद का वितरण होना था, लेकिन आरंगपानी में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से मात्र 17 बोरी खाद का वितरण ही हो पाया।
पीएसी बुलाकर वितरण बंद कर दिया गया। म्योरपुर लैंपस पर 250 बोरी खाद का पुलिस की मौजूदगी में वितरण हुआ। इसके बावजूद तमाम किसान निराश होकर लौट गए। म्योरपुर लैंपस में बड़ी संख्या में सुबह नौ से ही जुटने लगे थे।
पुलिस बुलाकर लोगों को कतारबद्ध किया गया। इसके बावजूद बीच में घुस रहे लोगों को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके लाइन में लगाया। वहीं म्योरपुर में एडीओ कोऑपरेटिव संतेश राय और सचिव नारायण पटेल की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। किसानों को खतौनी और आधार कार्ड लेने के बाद खाद दी की गई। किरबिल लैंपस पर भी खाद होने के बावजूद सचिव के विंढमगंज में पत्थरबाजी में घायल होने के बाद यहां खाद का वितरण नहीं किया जा सका। एडीओ काेऑपरेटिव संतेश राय ने बताया कि किरबिल में सचिव के घायल होने के कारण खाद का वितरण नहीं किया गया है, जबकि आरंगपानी में अधिक किसान होने के कारण वितरण बंद कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि और खाद मंगाने के बाद आरंगपानी में वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिन में म्योरपुर में भी और खाद मंगा कर लोगों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed