{"_id":"62435d3418608376355c3b3e","slug":"fight-between-two-groups-of-students-in-bhu-brick-and-stone-pelting-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: दिव्यांग छात्र की पिटाई के विवाद में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, ईट-पत्थर भी चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: दिव्यांग छात्र की पिटाई के विवाद में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, ईट-पत्थर भी चले
Wed, 30 Mar 2022 12:55 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में मंगलवार की शाम छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। बिड़ला हॉस्टल के पास हुई मारपीट की वजह से पिछले दिनों विश्वविद्यालय में ही एक दिव्यांग छात्र की पिटाई बताई जा रही है। आरोप है कि इस दौरान ईट-पत्थर भी चलाए गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर जब तक प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य और सुरक्षा कर्मी पहुंचते, मामला शांत हो गया था। बिड़ला सी में हॉस्टल आवंटन कराने आए जिस छात्र के साथ मारपीट हुई, उस पर कुछ दिन पूर्व एक दिव्यांग छात्र की पिटाई की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
इस बारे में पूछे जाने पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कॉपरी ने ईट-पत्थर चलने की घटना से इंकार करते हुए कहा कि दिव्यांग छात्र की पिटाई से नाराज कुछ छात्रों ने बिड़ला सी में हॉस्टल आवंटन कराने आए एक छात्र के आवंटन पर आपत्ति जताई। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन