{"_id":"63de59b866dafe28ba0315ac","slug":"fight-between-tea-seller-and-radasi-tourists-at-assi-ghat-varanasi-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: अस्सी घाट पर चाय विक्रेता और रैदासी पर्यटकों में मारपीट, खूब चले लात-घूंसे, तमाशा देखती रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: अस्सी घाट पर चाय विक्रेता और रैदासी पर्यटकों में मारपीट, खूब चले लात-घूंसे, तमाशा देखती रही भीड़
Sat, 04 Feb 2023 06:42 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 04 Feb 2023 06:42 PM IST
सार
वाराणसी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक अस्सी घाट पर शनिवार को दोपहर बाद एक चाय विक्रेता और रैदासी पर्यटकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर चाय विक्रेता और रैदासी पर्यटकों में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक अस्सी घाट शनिवार को एक बार फिर से अखाड़ा बना। एक चाय विक्रेता और रैदासी पर्यटकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान घाट पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। करीब 15 मिनट बाद जल पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। घटना दोपहर बाद की है। मामले का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्सी घाट पर इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रैदासी पर्यटकों का एक जत्था नाव से पहुंचा। चाय के दाम को लेकर उनकी चाय विक्रेता से कहासुनी हो गई। बहसबाजी देखते ही देखते तनातनी में बदल गई। एक पर्यटक ने चाय विक्रेता को धक्का दे दिया। इस पर चाय विक्रेता आक्रोशित हो उठा और उसे मारने के लिए आगे बढ़ा। घाट पर मौजूद अन्य चाय विक्रेता भी उसके समर्थन में आगे आए।
विज्ञापन
इस बात से आक्रोशित पर्यटकों ने चाय विक्रेता को दबोच लिया और लात-घूंसे व जूतों-चप्पलों से हमला बोल दिया। पर्यटकों की संख्या ज्यादा होने के कारण अन्य विक्रेता मौके से हट गए। करीब 10-15 मिनट तक हंगामा चला। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर रैदासी पर्यटकों को रवाना किया। मारपीट में चाय विक्रेता को चोटें आईं हैं। बता दें कि संत रविदास की जयंती को लेकर शहर में रैदासी पर्यटकों की भीड़ है।
विज्ञापन