फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fierce fire in electronics shop under suspicious circumstances in varanasi

Varanasi: संदिग्ध परिस्थितियों में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के उपकरण और सामान जलकर खाक

Fri, 24 Feb 2023 11:46 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Feb 2023 11:46 AM IST
सार

वाराणसी के लक्सा स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में शुक्रवार अलसुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। 

विज्ञापन
Fierce fire in electronics shop under suspicious circumstances in varanasi
इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लक्शा थाने से थोड़ी ही दूरी मनिहारी टोला स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में शुक्रवार अलसुबह भीषण आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी जबतक आग पर काबू पाते तबतक लाखों के लाखों के बिजली उपकरण और सामान जलकर खाक हो गए। आग कैसे लगी इसका कारण साफ नहीं है। शार्ट सर्किट की आशंका है। दुकान गुरुवार को बंद थी। 

विज्ञापन


मनिहारी टोला में रोड पर स्थित तीन मंजिले मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रामनगर निवासी विवेक गुप्ता सर्वेशरी प्रकाश के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान है। ऊपर के फ्लोर पर मकान मालिक अपने परिवार के साथ रहतें हैं। अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक धुआं और आग की लपटें निकलना शुरू हो गई।

विज्ञापन

अस्पताल में था दुकान का मालिक

पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर लक्शा थाने की पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने में जुट गई। करीब 15 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आई। अथक परिश्रम के बाद डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान मालिक विवेक गुप्ता बीती रात सास को लेकर अस्पताल में था। उसे दुकान में आग लगने की सूचना मिली तो पत्नी के साथ भागा-भागा मौके पर पहुंचा। बताया कि गुरुवार को दुकान बंद थी। आग कैसे लगी नहीं पता।  दुकानदार का कहना है की मेरी 65 साल की पुरानी दुकान है।

दुकान खाली कराने के लिए दबाव

मकान मालिक दुकान खाली कराने के लिए हमेशा दबाव बनाते रहते थे। हमने कई बार थाने में गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मकान मालिक ऊपर के फ्लोर में रहते है। आग लगने की सूचना पर जब मैं पहुंचा तो मुझसे ही उलझ पड़े। पीड़ित दुकानदार में बताया कि अभी हाल में ही ढाई लाख का इलेक्ट्रिक सामान आया था। पहले से भी बहुत सारा सामान था। दुकानदार के मुताबिक, सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed