{"_id":"64d9bf08a26514ae780b3e85","slug":"fierce-fire-broke-out-in-medical-store-of-purvanchal-biggest-drug-market-saptsagar-varanasi-2023-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी के मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों की दवाएं जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी के मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों की दवाएं जलकर राख
Mon, 14 Aug 2023 11:13 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:13 AM IST
सार
पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी वाराणसी के सप्तसागर मार्केट स्थित के एक मेडिकल स्टोर में सोमवार अलसुबह भीषण आग लग गई। जब तक दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह से काबू पाते तबतक लाखों की दवाएं जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
वाराणसी के सप्तसागर मंडी स्थित मेडिकल स्टोर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी सप्तसागर के एक मेडिकल स्टोर (अजय फार्मा एजेंसी) में सोमवार अलसुबह भीषण आग लग गई। जब तक दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह से काबू पाते तबतक लाखों की दवाएं जलकर राख हो गईं। फिलहाल नुकसान का आंकलन जारी है। आग लगने का कारण साफ नहीं है। हालांकि शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका है।
विज्ञापन
दवा कारोबारी वरुण गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे फोन आया कि आपकी दुकान से काफी तेज आवाजें आ रही हैं। शटर काफी गर्म हो चुका है और धुआं निकल रहा है। सूचना पर वो आननफानन दुकान पहुंचे। किसी तरह से शटर को उठाया तो आग की लपटें बाहर आने लगीं।
विज्ञापन
आग से हड़कंप मच गया। मौके की स्थिति देख आसपास के दुकानदारों को भी डर सताने लगा। आननफानन पुलिस और फायरब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग में लाखों रुपये की दवाएं, कंम्प्यूटर और फर्निचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन