फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fierce fire broke out in bike showroom in varanasi goods worth lakhs including dozens of bikes burnt to ashes

वाराणसीः बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, 35 बाइक समेत लाखों का माल जलकर खाक

Mon, 02 Aug 2021 01:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Aug 2021 01:29 PM IST
सार

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लगभग दो घंटे की मशक्कत और कई  टैंकरों से पानी छिड़का गया। तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन
fierce fire broke out in bike showroom in varanasi  goods worth lakhs including dozens of bikes burnt to ashes
बाइक शोरूम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के अकथा पहड़िया स्थित सिटी होंडा बाइक शोरूम में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुर्घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। अगलगी से 35 दुपहिया वाहन, कागजात समेत अन्य सामान जल कर खाक हो गए। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


आगलगी की घटना में शोरूम की डायरेक्टर प्रीति गुप्ता और उनका परिवार बाल-बाल बचा। उनका परिवार शोरूम के दूसरे तल्ले पर रहता है। आग की लपटें दूसरे फ्लोर पर पहुंची तो परिवार में हड़कंप मच गया। किसी तरह जान बचाकर डायरेक्टर और उनके पति मोहित गुप्ता और दो बच्चे तीसरे फ्लोर पर चले गए।  
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लगभग दो घंटे की मशक्कत और कई टैंकरों से पानी छिड़का गया। तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। शोरूम मालिक के अनुसार 50  लाख से अधिक की क्षति हुई है। हालांकि आंकलन अभी जारी है। मौके पर सारनाथ थाने की पुलिस ने भी जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी होंडा बाइक शोरूम के एमडी राजेश प्रसाद ने बताया कि रात में शोरूम के सिक्योरिटी गार्ड का फोन आया कि आग लग गई है। फायर ब्रिगेड को सूचित करते हुए कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ आननफानन शो रूम पर पहुंचा तो देखा कि आग विकराल रूप में है।


फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आगजनी में दर्जनों बाइक, शोरूम का सारा सेटअप और रिकॉर्ड जल कर राख हो गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से अगलगी की घटना हुई है। घटना की जांच की जा रही है। 

पेट्रोल पंप पर आग की सूचना से हलकान हुई पुलिस

fierce fire broke out in bike showroom in varanasi  goods worth lakhs including dozens of bikes burnt to ashes
कैंट रेलवे स्टेशन के ठीक सामने पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के ठीक सामने सोमवार सुबह एक पेट्रोल पंप से अचानक धुंआ उठता देख लोग सहम गए। हालांकि आग जैसी कोई बात नहीं थीं। इस घटना को लेकर सिगरा थाने की पुलिस भी हलकान रही। पंप कर्मियों के अनुसार रोज़ाना की तरह डिप लेते समय टैंक के ढक्कन से खलासी को चोट लग गई थी। एहतियातन पेट्रोल पंप खाली करवाकर फायर एक्सटेंशन चलाया गया था। खलासी के हाथ में मामूली चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed