फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fiber cables will pass in one bunch will provide relief from wires in varanasi

बदल रही काशी: एक बंच में गुजरेंगे फाइबर केबल, तारों के जंजाल से मिलेगी मुक्ति; बैठक में लिया गया निर्णय

Sat, 11 May 2024 01:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 11 May 2024 01:24 PM IST
सार

वाराणसी में तारों के जंजाल से मुक्ति के लिए एक ही बंच में सभी कंपनियों के केबल ले जाने की योजना है। फाइबर केबिल संचालकों के साथ नगर आयुक्त की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन
Fiber cables will pass in one bunch will provide relief from wires in varanasi
भगवानपुर क्षेत्र में तार पर लटकते बंदर | - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के फाइबर केबिल संचालकों के साथ शुक्रवार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बैठक की। नगर आयुक्त ने कहा कि खंभों पर फैले फाइबर के बिल तारों के जंजाल से मुक्ति मिलेगी। एक ही बंच में सभी कंपनियों के केबल होंगे। पहले चरण में आठ मीटर की सड़कों पर काम होगा। बाद में अन्य क्षेत्रों में इसे लागू करेंगे।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि पिछले दिनों पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने शहर में निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि ज्यादातर बिजली के तार भूमिगत हैं, खंभों से जा रहे फाइबर केबल अवैध हैं। मुख्य मार्गों पर यह केबल बिजली के पुराने खंभे पर सहारा देकर फैलाए गए हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। 
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी केबिल ऑपरेटर आपसी समन्वय स्थापित कर बीएसएनएल के जर्जर खंभों की मरम्मत और पेंट कराकर एक ही बंच में तारों को ले जाएंगे। यदि किसी केबल ऑपरेटर को नई केबल ले जानी होगी तो उसी बंच में सम्मिलित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो ऑपरेटर इसका अनुपालन नहीं करेंगे उनकी केबिल काटकर हटा दी जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा कि तय खंभों के अलावा कोई भी ऑपरेटर अन्य खंभों पर तार एवं डब्बे नहीं लटकाएंगे। जिन खंभों पर केबल डाले जाएंगे, उसकी अनुमति नगर निगम से लेना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed