{"_id":"689cde57d6d5fb7eb605f6a6","slug":"few-customers-in-the-vegetable-market-potatoes-and-onions-being-sold-at-purchase-price-varanasi-news-c-313-1-aur1004-137572-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सब्जी मंडी में ग्राहक कम, खरीद दाम पर बेच रहे आलू-प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सब्जी मंडी में ग्राहक कम, खरीद दाम पर बेच रहे आलू-प्याज
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले की प्रमुख सब्जी मंडी में इन दिनों खरीदारों की कमी देखने को मिल रही है। मंडी में पहले रोज 500 ग्राहक पहुंचते थे। अब करीब एक महीने से इनकी संख्या घटकर 250 - 300 हो गई है। ऐसे में सब्जियों के खराब होने के डर से थोक और फुटकर व्यापारी खरीद के भाव ही बिक्री को विवश है। जंगीपुर स्थित कृषि मंडी में करीब एक माह से ग्राहकों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। वजह बारिश का मौसम और गंगा के साथ सहायक नदियों में बाढ़ का भी प्रभाव है। कृषि मंडी के बड़े थोक व्यापारी हरिहर राम ने बताया कि मंडी में करीब 35 वर्षों से आलू-प्याज का व्यापार कर रहा हूं, लेकिन पिछले करीब एक माह से फुटकर खरीदारी करने वाले ग्राहकों में काफी कमी आई है। स्थिति यह है कि जहां कभी 500 से अधिक ग्राहक पहुंचते थे। यह आंकड़ा 250 से 300 पर आकर रुक गया है। खरीदारों की कमी से आलू, प्याज ज्यादा दिन रखने पर खराब होने लगते हैं। ग्राहकों की कमी से खरीदे गए दाम पर इनकी बिक्री करनी पड़ रही है।
सब्जी - खरीद व बेचने का भाव
सफेद आलू प्रति क्विंटल, 1100 रुपये
लाल आलू प्रति क्विंटल, 1300 रुपये
प्याज प्रति क्विंटल, 1500 रुपये
विज्ञापन
सब्जी - खरीद व बेचने का भाव
सफेद आलू प्रति क्विंटल, 1100 रुपये
लाल आलू प्रति क्विंटल, 1300 रुपये
प्याज प्रति क्विंटल, 1500 रुपये