फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Festivals train will be run from varanasi to Katra Delhi and Bhatinda

त्योहारों पर नई ट्रेनें चलाएगा रेलवे: वाराणसी से कटरा, दिल्ली और भटिंडा जाएगी ट्रेन, जानें कब होगा संचालन

Thu, 07 Oct 2021 08:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 07 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Festivals train will be run from varanasi to Katra Delhi and Bhatinda
वाराणसी से चलेंगी नई ट्रेनें। - फोटो : google

कोरोना की रफ्तार थमते ही उत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। वाराणसी से माता वैष्णो देवी कटरा, वाराणसी से दिल्ली और वाराणसी से भटिंडा के लिए त्योहार विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी। वहीं वाराणसी में जयनगर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन का ठहराव किया गया है।

विज्ञापन


12 अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार माता वैष्णो देवी कटरा के लिए ट्रेन संख्या 01653 का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन वाराणसी से सुबह 06:10 बजे सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट, जम्मूतवी होते हुए दूसरे दिन सुबह 10:55 बजे कटरा पहुंचेगी।
विज्ञापन


इन शहरों से होकर गुजरेगी दिल्ली और भटिंडा जाने वाली ट्रेन
वहीं, 13 अक्तूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शनिवार और सोमवार को दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 01673 वाराणसी से शाम 06:30 बजे सुल्तानपुर, लखनऊ, चंदौसी और मुरादाबाद होते हुए रात एक बजे दिल्ली पहुंचेगी। साथ ही 11 अक्तूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को भटिंडा जाने वाली ट्रेन संख्या 01635 वाराणसी से रात नौ बजे सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला, राजपुरा, पटियाला होते हुए दूसरे दिन शाम 07:10 बजे भटिंडा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जयनगर से आनंद विहार जाने-आने वाली ट्रेन संख्या 01668-67 का वाराणसी में ठहराव किया गया है। यह 12 अक्तूबर से 20 नवंबर तक आनंद विहार से आते हुए प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और जयनगर से आते हुए प्रत्येक बुधवार, शनिवार को संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed