फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Female students arrive in class carrying slippers Waterlogging on campus hospital causes ordeal for students

चप्पल हाथ में लेकर क्लास में पहुंची छात्राएं: कैंपस और अस्पताल में जलभराव, छात्रों-मरीजों की फजीहत; अलर्ट

Thu, 10 Sep 2026 05:57 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 10 Sep 2026 05:57 AM IST
सार

लगातार बारिश से कैंपस और अस्पताल परिसर में जलभराव से विद्यार्थियों और मरीजों की परेशानी बढ़ गई। छात्र-छात्राएं कॉपी-किताब और बैग के साथ हाथ में चप्पल-जूता लेकर कक्षाओं में पहुंचे। 40 मिमी बारिश के बावजूद तापमान में ढाई डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की चेतावनी जारी की है। जलभराव से आवागमन भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन
Female students arrive in class carrying slippers Waterlogging on campus hospital causes ordeal for students
वाराणसी में बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में बुधवार को बुधवार को बिजली गिरने और बादल गरजने के साथ 40 मिलीमीटर जोरदार बारिश के बावजूद पारा ढाई डिग्री उछल गया। काशी का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि मंगलवार को 31 डिग्री था। बृहस्पतिवार को भी बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


बुधवार को लंका, बीएचयू, सिगरा, कैंट, चिरईगांव, मंडुआडीह, महमूरगंज, दुर्गाकुंड, चौकाघाट इलाकों में जोरदार बारिश हुई। फातमान रोड बादशाह बाग कॉलोनी में बड़ा पेड़ गिर गया, जिसके नीचे एक्सयूवी दब गई। ढाई घंटे तक रास्ता जाम हो गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भारी बारिश के बाद छात्र और छात्राएं जलभराव से होकर आते-जाते रहे। सैंडल और चप्पल हाथ में लिए छात्राएं क्लास में पहुंची। 
विज्ञापन


बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में नेत्र रोग विभाग, जांच केंद्र और ओपीडी के पास भारी जलभराव होने से मरीजों की सांसत हो गई। रुद्राक्ष कंवेशन सेंटर के बाहर पानी लगने से सीएम के कार्यक्रम में आए लोग पानी से होकर गुजरते रहे। वहीं कई ऐसे भी इलाके रहे जहां बारिश हुई ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का यलो अलर्ट आज, अगले 2 दिन पूर्वानुमान जारी
बुधवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज गति से हवा बही। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को काशी में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।

मानसून के कोटे से 15 फीसदी ज्यादा बारिश
काशी में इस मानसून 50 साल के औसत से 15 फीसदी ज्यादा बारिश हो गई है। काशी में अब तक 794.2 मिली पानी बरस चुका है जबकि औसत बारिश का आंकड़ा 691.8 मिमी तक ही रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed