{"_id":"6ab1815e6c3683af960aced0","slug":"female-police-personnel-deployed-for-gyanvapi-security-assaulted-id-card-snatched-fir-registered-against-mother-daughter-duo-varanasi-news-c-20-vns1056-1553312-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ज्ञानवापी सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, पहचान पत्र छीना, मां-बेटी पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ज्ञानवापी सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, पहचान पत्र छीना, मां-बेटी पर प्राथमिकी
विज्ञापन
महिला आरक्षी ने चौक थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी चांदनी से मारपीट और पहचान पत्र छीनने का प्रयास किया गया। रविवार दोपहर पश्चिमी डी गेट पर घटना हुई। सिपाही ने सोमवार को चौक थाने में मिर्जापुर, राजगढ़ थाना क्षेत्र के बंगालीपुर निवासी प्रियंका और बेटी कृतिका पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
महिला आरक्षी चांदनी ने पुलिस को बताया कि वह ज्ञानवापी सुरक्षा ड्यूटी के तहत पश्चिमी डी गेट पर तैनात थी। दोपहर 12.45 बजे चेकिंग के दौरान दो महिलाएं पहुंचीं। उनके पास मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामान था। उन्हें सामान जमा कर आने की हिदायत दी गई। जब वे दोबारा लौटीं तो आरोपी महिला की बेटी ने बहस शुरू कर दी। बीच-बचाव कर उन्हें शांति से दर्शन करने की सलाह दी। इस पर दोनों मां-बेटी उग्र हो गईं। उन्होंने हाथापाई की। नेम प्लेट का पट्टा खींचकर तोड़ दिया। इसके बाद वह पहचान पत्र लेकर भागने लगीं। जब अपना पहचान पत्र वापस लेने गई तो आरोपियों ने उनके बाल खींचे और मारपीट की।उन्हें कई जगहों पर चोटें आईं। चौक इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।