फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Female police officers shared their problems at dinner table CP said they would find solution were honored

Varanasi News: महिला पुलिसकर्मियों ने भोजन टेबल पर सुनाईं समस्याएं, सीपी बोले- होगा समाधान; मिला सम्मान

Sun, 28 Sep 2025 05:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 05:47 AM IST
सार

भोजन के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। तीन महिला दरोगा को पांच, तीन और दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
Female police officers shared their problems at dinner table CP said they would find solution were honored
भोजन टेबल पर समस्याएं सुनतें सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय और मिशन शक्ति के तहत काशी जोन की 13 थानों की महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को संवाद किया। कैंप कार्यालय में भोजन टेबल पर महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि महिला कांस्टेबल को थाने में किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साफ-सफाई, टॉयलेट, छोटे बच्चों को रखने की समस्याएं, पीड़िताओं का मेडिकल कराने के लिए डेडिकेटेड वाहन नहीं होने की जानकारियां हुईं। महिला सिपाहियों ने समस्याएं सुनाईं। अगले हफ्ते शनिवार या रविवार को हर थाने से महिला व पुरुष कर्मचारियों को बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन


जूनियर कर्मचारी अपनी बात रख नहीं पाते हैं, इसलिए उन्हें अपनी बात और सुझाव रखने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। चेतगंज एसीपी डॉ. ईशान सोनी, एडीसीपी महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पाकिस्तान के बॉर्डर से युवती को लाईं दरोगा सुजाता
रामनगर थाने की उप निरीक्षक सुजाता चटर्जी ने 22 साल की युवती की गुमशुदगी के मुकदमे में गाजियाबाद, नई दिल्ली और जम्मू के अखनूर तक छानबीन की। हफ्ते भर के अंदर सुजाता ने युवती को पाकिस्तान बॉर्डर से 40 किमी पहले अखनूर से बरामद किया था।

महाकुंभ में दरोगा जागृति ने कमिश्नरेट को कराया गर्व
आदमपुर थाने की उप निरीक्षक जागृति गिरी ने तेलियाबाग चौकी क्षेत्र में तैनाती के दौरान महाकुंभ भीड़ को नियंत्रित किया। भीड़ के बीच भटके लोगों को राह दिखाई और उनकी समस्याओं को सुना। सोशल मीडिया पर काम को भी काफी सराहा गया। कमिश्नरेट पुलिस को जागृति ने गर्व महसूस कराया।

एसिड अटैक पीड़िता को तुरंत पहुंचाया अस्पताल, हाथ भी झुलसा
सिगरा थाने की दरोगा प्रीति ने बहादुरी का परिचय देते हुए युवती पर एसिड अटैक करने के आरोपी को अयोध्या से गिरफ्तार किया। एसिड से प्रीति का हाथ भी झुलस गया। बुरी तरह से झुलसी पीड़िता को अपनी स्कूटी से अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी वजह से पीड़िता की जान बची।

15 दिन में समस्याओं का समाधान
चितईपुर थाने की उप निरीक्षक ममता सक्सेना ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों की असुविधाओं और उनकी दिक्कतों के बारे में बताया गया। पुलिस आयुक्त ने 15 दिन की मोहलत दी कि सभी समस्याओं का समाधान होगा।

इन महिला पुलिस कर्मियों के साथ सीपी ने किया भोजन
काशी जोन की कोतवाली थाने की महिला कांस्टेबल कोमल सिंह, आदमपुर की एसआई जागृति गिरी, रामनगर की एसआई सुजाता चटर्जी, महिला थाने की कांस्टेबल अर्चना, दशाश्वमेध की कीर्ति, चौक की श्वेता सिंह, लक्सा की वंदना, भेलूपुर की पूजा गौड़, लंका की नीलम, चितईपुर की एसआई ममता सक्सेना, चेतगंज की महिला कांस्टेबल ब्यूटी सिंह, जैतपुरा की माला राज और सिगरा की एसआई प्रीति ने सीपी के साथ भोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed