फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Female Home Guard hangs herself in varanasi Another man entered her life after her husband death

महिला होमगार्ड ने फंदा लगाया: पति की मौत के बाद जिंदगी में आया दूसरा मर्द, बेटी उसे कहती थी पापा; 2 लोग अरेस्ट

Thu, 24 Sep 2026 07:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 24 Sep 2026 07:33 PM IST
सार

चितईपुर क्षेत्र में महिला होमगार्ड अनुराधा तिवारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद उसे होमगार्ड की नौकरी मिली थी। सास की शिकायत पर पुलिस ने अजय पांडेय और अंजली सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Female Home Guard hangs herself in varanasi Another man entered her life after her husband death
अनुराधा तिवारी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी में चितईपुर थाना क्षेत्र के नेवादा स्थित हनुमत कृपा अपार्टमेंट के प्रथम तल पर रहने वाली महिला होमगार्ड अनुराधा तिवारी (35) ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे युवराज तिवारी ने मां को फंदे पर लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी और रस्सी काटकर उन्हें नीचे उतारा। सूचना पर सुंदरपुर चौकी प्रभारी आदित्य मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना का कारण शुरुआती जांच में स्पष्ट नहीं था। अनुराधा के पति धनंजय तिवारी की करीब तीन वर्ष पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद अनुराधा को होमगार्ड की नौकरी मिली थी। पिछले महीने उसकी ड्यूटी चितईपुर थाने में लगी थी, जबकि इस महीने दूसरी जगह ड्यूटी लगाई गई थी। बुधवार को ड्यूटी से घर लौटने के बाद वह सामान्य थी। देर रात उसने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।

विज्ञापन

Female Home Guard hangs herself in varanasi Another man entered her life after her husband death
चितईपुर थाने पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

मामले में अनुराधा की सास चंद्रावती देवी की शिकायत पर पुलिस ने अजय पांडेय और अंजली सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पति की मौत के बाद अनुराधा का अजय पांडेय से संबंध था। अजय दवा कंपनी में नौकरी करता है और मूल रूप से चित्रकूट का रहने वाला है। वह सारनाथ में रहता था। अनुराधा की बेटी अजय को पापा कहकर बुलाती थी।

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ माह से अजय का उसी दवा कंपनी में काम करने वाली बोकारो, झारखंड निवासी अंजली सिंह से संबंध हो गया था। आरोप है कि इसके बाद अजय ने अनुराधा को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया। प्रभारी निरीक्षक राकेश गौतम ने बताया कि अजय पांडेय और अंजली सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed