फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Female doctor burst into tears in front of the head of the department

Varanasi News: विभागाध्यक्ष के सामने फफक कर रो पड़ी महिला डॉक्टर

Fri, 13 Oct 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Female doctor burst into tears in front of the head of the department
बीएचयू अस्पताल की न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में बृहस्पतिवार को इलाज कर रही महिला डॉक्टर वहां मौजूद विभागाध्यक्ष के सामने फफक कर रो पड़ी। वह ओपीडी गेट पर एक युवक के दुर्व्यवहार से आहत थी। विभागाध्यक्ष प्रो. वीएन मिश्रा और वहां मौजूद अन्य डॉक्टरों ने डॉक्टर को समझाकर शांत कराया। घटना की लिखित शिकायत चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) से की गई है।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल के कमरा नंबर 206 में जहां पहले यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी चलती थी, वहीं इस समय न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी चल रही है। बृहस्पतिवार को विभागाध्यक्ष प्रो. वीएन मिश्रा अपने जूनियर, सीनियर रेजिडेंट के साथ मरीजों को देख रहे थे। ओपीडी गेट के बाहर स्ट्रेचर पर पड़े एक मरीज को महिला डॉक्टर देख रही थी। आरोप है कि इसी बीच वहां मौजूद युवक अपने मरीज को देखने का दबाव बनाते हुए दुर्व्यवहार करने लगा। इससे आहत महिला डॉक्टर दौड़कर विभागाध्यक्ष के पास गई और रोने लगी। प्रो. वीएन मिश्रा ने इसकी जानकारी डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. ललित मोहन अग्रवाल को दी। कुछ देर में वहां सुरक्षा कर्मी पहुंचे। इसके बाद महिला डॉक्टर के सामने ही अस्पताल के सीसी फुटेज को खंगाले गए। हालांकि जिस जगह घटना हुई, वहां कोई सीसी कैमरा नहीं लगा था। नीचे लगे कैमरे से युवक की पहचान करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

ओपीडी में इस तरह की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड को जानकारी दी गई है। शुक्रवार को उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी जाएगी। महिला डॉक्टर को समझाकर मामला शांत कराया गया है।-प्रो. वीएन मिश्रा, विभागाध्यक्ष, न्यूरोलॉजी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article