फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Female air traffic controller to be honored today on International Women's Day

Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज सम्मानित होंगी महिला एयर ट्रैफिक कंट्रोलर

Sun, 08 Mar 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Female air traffic controller to be honored today on International Women's Day
बाबतपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को वाराणसी वायु यातायात नियंत्रक गिल्ड द्वारा वाराणसी में कार्यरत महिला वायु यातायात नियंत्रकों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानपूर्वक सराहा जाएगा। इस दौरान एयर ट्रैफिक प्रबंधन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला अधिकारी सम्मानित होंगी।
विज्ञापन

वाराणसी वायु यातायात नियंत्रक गिल्ड के सचिव मनीष कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम में दीप्ती, नीता, सौम्या तथा अंकिता को उनके समर्पण, कार्यकुशलता और पेशेवर उत्कृष्टता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इन सभी अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए हवाई यातायात के सुरक्षित और सुचारु संचालन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन

वायु यातायात नियंत्रक गिल्ड के पदाधिकारियों ने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल जैसे चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी भरे क्षेत्र में इन महिला अधिकारियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि यह अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इनके कार्य से यह साबित होता है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और दक्षता का परचम लहरा रही हैं। इस अवसर पर गिल्ड की ओर से सभी सम्मानित अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed