फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fees for PhD course work can be deposited till 20th in Kashi Vidyapeeth

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में 20 तक जमा कर सकेंगे पीएचडी कोर्स वर्क की फीस

Thu, 01 May 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Fees for PhD course work can be deposited till 20th in Kashi Vidyapeeth
काशी विद्यापीठ में 20 तक जमा कर सकेंगे पीएचडी कोर्स वर्क की फीस
विज्ञापन

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शोध प्रवेश परीक्षा 2022-23 में शामिल छात्रों के शोध में दाखिले की प्रक्रिया तेज हो गई है। विभागवार शोध समिति की बैठक में प्रक्रिया पर चर्चा के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों की सूची तैयार कराई जा रही है। अभ्यर्थियों को 20 मई तक का समय कोर्स वर्क की फीस जमा करने के लिए दिया गया है। विश्वविद्यालय में 2022-23 में हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अब दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय के विभागों की ओर जिन अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है, सभी को कोर्स वर्क का शुल्क जमा करने को कहा गया है। इसमें विज्ञान एवं प्राैद्योगिकी संकाय में गणित विभाग, पत्रकारिता संस्थान के छात्रों को 20 मई तक जबकि ललित कला विभाग, दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ में कोर्स वर्क का शुल्क जमा करने के लिए 15 मई तक की तिथि निर्धारित की गई है। इस बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट से ली जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed