फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Features will change appearance

बदलेगी सूरत बढ़ेंगी सुविधाएं

Tue, 12 Apr 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Tue, 12 Apr 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Features will change appearance
डीआरएम एके लाहोटी
यार्ड रीमॉडलिग के जरिये कैंट रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की तैयारी करीब पूरी कर ली गई है। जुलाई से इसका काम चालू हो जाएगा। इसके तहत ट्रेनों के संचालन के साथ यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। प्लेटफार्मों की लंबाई बढ़ाई जाएगी, नए प्रवेश और निकास द्वार बनाए जाएंगे। वाहनों के लिए अलग-अलग स्टैंड भी बनेंगे। सोमवार को कैंट स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद उत्तर रेलवे, लखनऊ के डीआरएम एके लाहोटी ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


डीआरएम ने बताया कि यार्ड रिमाडलिंग का नक्सा तैयार कर लिया गया है। टेंडर के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके तहत यार्ड का विस्तार मालगोदाम तक होगा और प्लेटफार्मों की लंबाई बढ़ाई जाएगी। इससे आउटर पर ट्रेनों के घंटों रुकने की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके अलावा पूछताछ केंद्र को अपग्रेड किया जाएगा। इंग्लिशिया लाइन की ओर से यात्रियों के लिए प्रवेश द्वार होगा और रोडवेज के पास निकास द्वार का निर्माण कराया जाएगा। दूसरे चरण में सभी प्रकार के वाहनों के लिए अलग-अलग स्टैंड बनाए जाएंगे। कहा टिकट वेंडिंग मशीन को जल्द चालू किया जाएगा। सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार का काम जुलाई तक पूरा कर   लिया जाएगा।
विज्ञापन



 उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक एके पुठिया 13 अप्रैल    को अधिकारी अतिथि गृह का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने रेलवे कालोनियों में बिजली कटौती की समस्या को दूर करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, अधिकारी अतिथि गृह, प्रतीक्षालय, पूछताछ केंद्र का निरीक्षण किया। कई नल खराब मिलने और दीवारों पर गंदगी देख अधिकारियों को चेताया और तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed