फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fearless miscreants committed murder by drinking alcohol

बेखौफ बदमाशों ने शराब पीकर दिया हत्या को अंजाम

Sat, 21 May 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fearless miscreants committed murder by drinking alcohol
भीटी स्थित शिव विहार कालोनी में रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी अक्षयवर वर्मा की हत्या दोपहर 12 से दो बजे के बीच में की गई। किसी करीबी ने हत्या को अंजाम दिया। कालोनी में रहने वालों के अनुसार सुबह 11 बजे तीन से चार लोग अक्षयवर वर्मा के मकान पर पहुंचे। आवाज लगाई तो इसी बीच तीन मंजिला मकान के दूसरी मंजिल की बालकनी से खड़े होकर अक्षयवर शर्मा ने सभी को अंदर आने को कहा। कमरे में घुसे उनके परिचित कब बाहर निकले यह किसी ने नहीं देखा।
विज्ञापन

वहीं, फोरेंसिक टीम को कमरे से टेबल पर प्लेट में मिठाई, तीन गिलास, पानी की बोतल, नमकीन और शराब की बोतल भी पड़ी हुई मिली। आशंका व्यक्त की गई कि पीने और पिलाने के दौरान हत्या की गई। कमरे में रखे आयरन प्रेस से सिर पर वार करने के बाद गमछे से गला कसा गया था। हाथ और पैर साड़ी व चादर से हल्के तौर पर बंधे हुए थे। कमरे में आलमारी की तिजोरी खुली हुई थी, सूटकेस से निकला सामान बिखरा हुआ था। तफ्तीश में सामने आया कि बदमाशों ने नकदी और कीमती आभूषण लूटने के बाद हत्या की।
विज्ञापन

रामनगर इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि दोपहर दो बजे अक्षयवर वर्मा के मित्र बिजली विभाग के रिटायर्ड एसडीओ अपनी पत्नी के संग पहुंचे तो गेट नहीं खुला और फोन भी अक्षयवर वर्मा का नहीं उठा। कई बार फोन मिलाने के बाद वह अपने घर पांडेयपुर चले गए। इसके बाद शाम छह बजे दो किरायेदार भी पहुंचे तो गेट नहीं खुला। इसके बाद रिटायर्ड एसडीओ और किरायेदारों ने पुलिस को सूचना दी। किसी तरह गेट खुला तो ऊपरी मंजिल के कमरे के अंदर बेड पर अक्षयवर वर्मा मृत अवस्था में पड़े हुए थे। फिलहाल कालोनी मार्ग पर लगे सीसी कैमरे और रिटायर्ड अधिकारी के मोबाइल सीडीआर को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। बेटे और बेटियों को सूचना देने के साथ ही शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। बेटे और बेटियों के आने पर ही मालूम चल पाएगा कि कितने की लूट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले नई दिल्ली से आए थे बेटे और बेटियां
अक्षयवर वर्मा की तीन संतान में बड़ी बेटी सोना और एक बेटा विक्की की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी मोना की शादी नहीं हुई है। सभी नई दिल्ली में रहते हैं। 51 दिन पूर्व ही बेटा और दोनों बेटियां पिता से मुलाकात करके नई दिल्ली लौटी थी।

घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। प्राथमिक जांच में वारदात में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका है। हमारे पास कई क्लू हैं और उन्हीं आधार पर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। - राजेश पांडेय, एडीसीपी, काशी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed