फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father of five children showed brutality raped teenager in varanasi took away powerloom

Varanasi News: पांच बच्चों के पिता ने दिखाई हैवानियत, किशोरी के साथ किया दुष्कर्म; पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2024 08:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 08:39 PM IST
सार

Varanasi News: पीड़िता के बड़े भाई ने जैतपुरा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 43 वर्षीय आरोपी को सिटी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Father of five children showed brutality raped teenager in varanasi took away powerloom
वाराणसी के जैतपुरा थाने का है मामला। - फोटो : iStock

विस्तार

वाराणसी के सलारपुरा निवासी 43 वर्षीय बुनकर मुराद अली को 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जैतपुरा थाने की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी मुराद पांच बच्चों का पिता है।

विज्ञापन


जैतपुरा थाने की पुलिस को किशोरी के बड़े भाई ने बुधवार को तहरीर दी थी। बताया कि उसकी बहन बीते मंगलवार की रात लगभग आठ बजे घर के समीप बच्चों के साथ छुपा-छुपाई खेल रही थी। उसी दौरान मुराद अली उसकी बहन को खींच कर पॉवरलूम के कारखाने में ले गया और दुष्कर्म किया। उसकी बहन घर आई तो मुराद अली की करतूत के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया। आरोपी को गुरुवार की सुबह सिटी स्टेशन के मालगोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed