फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father misdeed Daughter in Varanasi Attempting to Flee to Mumbai Arrested by Police

वाराणसी में पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म: भाग रहा था मुंबई, पुलिस ने किया अरेस्ट; बोला- नशे में गलती हो गई

Sun, 19 Apr 2026 01:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Apr 2026 01:09 PM IST
सार

Varanasi Crime: बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आते ही चौबेपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। इसके पहले पीड़िता की मां ने तहरीर देकर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Father misdeed Daughter in Varanasi Attempting to Flee to Mumbai Arrested by Police
चौबेपुर थाने की पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने शनिवार की रात बेटी से रिश्ते को कलंकित किया। नौ साल की सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पिता को सारनाथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुंबई भागने वाला था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है। आरोपी को रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां और आरोपी की पत्नी ने बताया कि18 अप्रैल की रात करीब 10 बजे बेटी अपने घर के कमरे में सो रही थी। मां घर की छत पर थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत आरोपी कमरे में आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

मामले की जानकारी तब हुई जब छत से नीचे आई। देखा तो बेटी बदहवास है और रो रही है। पूछने पर बताया कि पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद आरोपी भाग निकला।

इसकी सूचना मां ने ही थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को मेडिकल के लिए साथ लेकर गई। एक टीम ने आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन सारनाथ रेलवे स्टेशन पर दिखी।

पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई भागने वाला था। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि इस मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य और गवाहों को मजबूती से पेश किया जाएगा ताकि आरोपी को जल्द ही अदालत से सजा दिलाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed