{"_id":"5bfd56d6bdec2241ce726384","slug":"father-get-heart-attack-when-his-son-went-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को हिरासत में देख पिता को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को हिरासत में देख पिता को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 27 Nov 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर जिले के एक गांव में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया तो उसके पिता को दिल का दौरा पड़ गया। उसे जबतक अस्पताल पहुंचाया जाता उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मामला जमानिया थाना क्षेत्र के राजपुर पोखर मोहल्ले का है। मंझरियां निवासी उदयनरायण वर्मा का बेटा भैरोनाथ वर्मा (20) ऑटो रिक्शा चलाता है।
सोमवार रात में वह घर लौट रहा था। इसी बीच करीब आठ बजे राजापुर पोखरा मुहल्ले के पास तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। इसकी जानकारी होते ही पिता उदय नरायण वर्मा (55) वहां पहुंच गया। बेटे को पुलिस हिरासत में लेकर फटकार लगा रही थी।
यह देख उदय नारायण को दिल का दौरा पड़ गया। लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रात में करीब 10 बजे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव और ग्राम प्रधान नंदलाल कुशवाहा कोतवाली पहुंचे। अपनी जमानत पर चालक भैरोनाथ को घर लाए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
चालक ने अत्यधिक शराब का सेवन किया था, इसलिए उसे सुबह तक बैठाया गया था। जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने बताया कि परिवार निहायत गरीब है और एनएच 97 (24) के किनारे झोपड़ी लगा कर करीब 40 वर्षों से रह रहा है।